एक्सप्लोरर

Watch: तोता करता है अपनी मम्मी से बात, अजब गजब है इस तोते का अंदाज, देखें

Viral Video में एक तोते को अपने घर की महिला से बातचीत कर रहा है. तोते को वो महिला अपने बच्चे की तरह पुचकारते और बात करते देखी जा रही है.

Trending Video: तोता (Parrot) पालतू पक्षियों में इंसानों का सबसे ज्यादा प्रिय पक्षी माना जाता है. तोते को कई नामों से जाना जाता है जैसे मिट्ठू, सुग्गा आदि. दुनिया में तोते की रंग बिरंगी प्रजाति पाई जाती है. जबकि भारत में ये ज्यादातर हरे रंग के पाए जाते हैं. तोता देखने में जहां काफी आकर्षित होता है वहीं बहुत बुद्धिमान भी होता है. इन्हें घर में पलना भी बहुत आसान होता है. तोते को अक्सर इंसानों की बातों को रटकर बोलते देखा जाता है. इसीलिए जो लोग बातों को जल्दी याद कर लेते हैं उन्हें रट्टू तोता कहकर चिढ़ाया भी जाता है.

अपनी बुद्धिमत्ता के कारण तोते अपने मालिकों से संवाद करते भी मिल जाते हैं. इस वायरल वीडियो में हमें एक ऐसा तोता दिखाई देता है जो एक बकबक करने वाली नस्ल का है ऐसे तोते उत्तरी मालुकु, इंडोनेशिया (Indonesia) के जंगलों में पाए जाते हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि रसोई में काम करने में बिजी एक महिला तोते की बात का जवाब देती है और कहती है, "आई बेटा". तोता फिर सीटी बजाता है और उस महिला जिसे वो मम्मी मानता है, से हिंदी में बात करता है. तोता से मम्मी फिर कहती हैं "आई बेटा आई", "चाय ला रही हूं". तोता फिर अपने क्यूट अंदाज से कहता है कि "चाय".

IPS अधिकारी ने शेयर किया है विडियो

तोते के इस वीडियो को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा द्वारा ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि "बात करने का अलग ही मज़ा होता है, जब कोई इतनी आत्मीयता से संवाद करता है. यह खूबसूरत और मासूम वार्तालाप सुनकर लगता है काश हम सभी जीवों से ऐसे ही बात कर सकते..."

क्या बोल रहा है तोता

क्लिप में एक लाल रंग का तोता एक लिविंग रूम में स्टूल पर बैठा है और अपनी माँ को बुला रहा है. फिर वह उससे और बात करता है जो वीडियो में ठीक से समझना मुश्किल हो रहा है कि वह क्या कह रहा था. ऐसा लग रहा था जैसे वह कह रहा था, "मम्मी". जिसेक जवाब में उसकी मम्मी कहती है कि मेरे सबसे अच्छे बेटे. इसी तरह तोते की मीठी मीठी गपशप चालू रहती है.

वीडियो को मिल रहा है यूजर्स का प्यार

ट्विटर (Twitter) पर शेयर किए गए इस वीडियो अब तक 16 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर नेटीजेंस अपने ढेर सारे कॉमेंट्स (comments) की बरसात कर रहे हैं और इस तोते को ज्यादातर कॉम्नेट्स में "Sweet" कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Trending Video: छोटे बच्चे का हैरतंगेज कारनामा, पानी में तेजी से कर रहा है Surfing, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
Leopard Attacks Delivery Boy: डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, बाइक छोड़कर भागा युवक- खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद
डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, बाइक छोड़कर भागा युवक- खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद
Bengaluru Viral Post: बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का... यहीं बढ़ी मेरी कीमत
बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का... यहीं बढ़ी मेरी कीमत
'मानसून में जान का खतरा' नदी से सड़क पर निकल आया आदमखोर दरिंदा- वीडियो देख फूल जाएगी सांसे
'मानसून में जान का खतरा' नदी से सड़क पर निकल आया आदमखोर दरिंदा- वीडियो देख फूल जाएगी सांसे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget