एक्सप्लोरर

इतिहास में पहली बार क्रिकेट स्टाइल में हुई चोरी, बल्ला लेकर बाइक उड़ा ले गया चोर

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से एक हैरान कर देने वाला तरीका मालूम हुआ है, जहां एक लड़के ने बाइक की चोरी कुछ इस अंदाज में की है कि सब हैरान रह गए.

Trending Video: कहते हैं गरीबी बहुत बुरी चीज है. गरीबी इतनी बुरी होती है कि यह शरीफ से शरीफ इंसान को भी चोरी करना सिखा देती है और मूर्ख इंसान को भी नए नए जुगाड़ के  विचार गरीबी में आने लग जाते हैं. बात करें अगर पाकिस्तान की तो वहां भुखमरी और गरीबी अपने चरम पर है. ऐसे में वहां के युवा बेरोजगारी से तंग आकर चोरी करने के नए नए तरीके खोज रहे हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला तरीका मालूम हुआ है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से, जहां एक लड़के ने बाइक की चोरी कुछ इस तरह से की कि देखने वाले हैरान रह गए. आइए आपको बताते हैं इस अनोखी बाइक चोरी के बारे में.

शातिर चोर की शातिर चोरी

गरीबी और भुखमरी ने पाकिस्तान के युवाओं को कहां लाकर खड़ा कर दिया है ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है. एक शख्स गली में खड़ी बाइक को चुराने की नीयत लिए हुए उसके पास पहुंचता है, लेकिन उसका चोरी करने का जो तरीका है वह एक दम क्रिकेट स्टाइल है, जहां वो बैटिंग करता हुआ कब बाइक को वहां से चुरा ले जाता है पता ही नहीं लगता. बल्ला घुमाते घुमाते यह चोर बाइक के लॉक और बाकी चीजों को परख कर इसे लूटने का भरसक प्रयास करता है.

देखें वीडियो

स्ट्रेट ड्राइव मारकर चेक किया लॉक

चोर वीडियो में पहले बाइक के पास आता है और स्ट्रेट ड्राइव शॉट खेलते हुए गाड़ी का लॉक चेक करता है इसके बाद वो पुल शॉट खेलता है और बाइक पर बैठने की कोशिश करता है लेकिन उससे ये हो नहीं पाता इसके बाद चोर बाइक पर बैठकर आसपास के माहौल को परखता है और बाइक को पार करने का पूरा पूरा इरादा बना लेता है.

कट शॉट खेला और बैठ गया बाइक पर

इसके बाद यह शातिर चोर क्रिकेट का कट शॉट खेलते हुए बाइक पर बैठता है और इसे पैरों से धक्का मारते हुए आगे बढ़ता है. चोर इधर उधर देखने के बाद जैसे ही वहां से निकलने को हो रहा होता है वैसे ही वहां एक बच्चा दौड़ता हुआ आता है जिससे उसके हौसले पस्त हो जाते हैं और वो थम सा जाता है.

सीसीटीवी देख बदले चोर के इरादे

हौसले थमने के बाद भी चोर आस नहीं छोड़ता, लेकिन वो कहावत तो आपको याद ही होगी " हाथ आया लेकिन मुंह न लगा" बस इसी कहावत का शिकार ये चोर भी हो गया. जैसे ही अपनी जेब से चोर बाइक की नकली चाबी निकाल कर उसमें लगा रहा होता है, उसकी नजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरा पर पड़ती है और वो बैट से अपना मुंह छिपाए हुए वहां से बिना चोरी किए रफू चक्कर हो जाता है.

प्री प्लान्ड है वीडियो!

वीडियो को @swatic12 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का इस पर रुख अलग ही दिखाई दे रहा है. एक यूजर ने लिखा...यह वीडियो पूरी तरह से प्री प्लान्ड है, फोन को सीसीटीवी कैमरा की तरह एंगल दिया गया है, लेकिन कैमरा के हिलने से पूरे प्लान का गुड़ गोबर हो गया. एक और यूजर ने लिखा...आखिर में चोर को भागने में ही भलाई दिखी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पाकिस्तान के क्रिकेटर फ्री टाइम यही सब सीखते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: पाकिस्तान के दरिंदे, चलती महिला को गलत जगह छूकर भागा बदमाश
पाकिस्तान के दरिंदे, चलती महिला को गलत जगह छूकर भागा बदमाश
Video: जंगल में टायर बदल रहा था शख्स, तभी टाइगर ने कर दिया अटैक
जंगल में टायर बदल रहा था शख्स, तभी टाइगर ने कर दिया अटैक
Video Viral: फ्लाईओवर से सीधे नीचे गिरा ट्रक, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video Viral: फ्लाईओवर से सीधे नीचे गिरा ट्रक, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget