एक्सप्लोरर

Video: शेरनियों संग खेलना चाह रहा था शख्स, गुस्से में खूंखार जानवरों ने कर दिया हमला और फिर...

Viral Video: इस हैरान कर देने वाले वायरल वीडियो में एक शख्स को खूंखार शेरनियों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है जो अगले ही पल उस पर हमला कर देती हैं. इस वीडियो को देखकर कोई भी डर जाएगा.

Trending Animal Video: पालतू जानवर पालने का शौक अनगिनत लोगों को होता है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जंगली जानवरों को पालना और उनके साथ खेलने का जिगरा रखते हैं. आपकी कल्पना के परे एक पाकिस्तानी शख्स ने पालतू जानवरों के रूप में शेरों के झुंड को पाल रखा है, जिनके शॉकिंग वीडियो वो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहता है. ये शख्स उनको ट्रेनिंग देता है और इतना ही नहीं अपने दोस्तों को इन जंगली मांसाहारी जानवरों के साथ खेलने के लिए बुलाता भी है.

एक चौकाने वाला वीडियो हाल ही में इस शख्स ने शेयर किया है, जिसमें एक आदमी पर उसके पालतू शेरों ने हमला बोल दिया, जब वह अपने हाथों से उनको सहलाकर उनके साथ खेल रहा था. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के रोंगटे खड़े हो राजे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे गुस्से से भरी दो शेरनियां शख्स की ओर दौड़ पड़ती हैं, जो उनके साथ खेलने की कोशिश कर रहा था.

वीडियो देखिए:

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ch ZaHid KhiZar (@zahidkhizar786)

क्या हुआ आगे...

वायरल वीडियो में आपने देखा कि पहले वो एक शेरनी के साथ दिखाई देता है और ये शेरनी इस आदमी पर हमला करने के लिए कूद पड़ती है और तभी दूसरी शेरनी भी उसका साथ देने वहां आ जाती है. दोनों खूंखार जानवरों को देखकर इस शख्स की सिट्टी-बिट्टी गुम हो जाती है. तभी वहां एक दूसरा आदमी उसकी मदद करने के लिए आ जाता है और इस शख्स की वहां से बच निकलने में मदद करता है. दो गुस्सैल शेरनियों के हमले से वो शख्स बिलकुल सहम जाता है और वहां से भाग निकलता है.

यूजर्स ने उठाए सवाल

पाकिस्तानी शख्स ज़ाहिद ख़िज़र के 6K से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं और वो शेरों के साथ ऐसे चौंकाने वाले वीडियो अक्सर अपने अकाउंट से पोस्ट करते रहते हैं. इन जंगली खतरनाक जानवरों को पालतू जानवरों के रूप में पालने के लिए उनकी अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स आलोचना करते हुए पाए जाते हैं. एक यूजर ने लिखा कि, "शेर को पालतू जानवर के तौर पर नहीं रखा जाता है.." दूसरे ने लिखा कि, "शेर को पालतू रखना कैसे कानूनी है.."

ये भी पढ़ें: OMG! एक शख्स ने ऑर्डर की 6 लाख रुपये की इडली...!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

22 सितंबर को फ्री मिलेगा आईफोन, शख्स ने किया एलान, यूजर्स में जश्न
22 सितंबर को फ्री मिलेगा आईफोन, शख्स ने किया एलान, यूजर्स में जश्न
पानी में नन्हे शावकों की 'पूल पार्टी', किनारे बैठी बाघिन मां रखती रही नजर
पानी में नन्हे शावकों की 'पूल पार्टी', किनारे बैठी बाघिन मां रखती रही नजर
दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन के मुंह पर चला दी फायर गन, फिर हुआ कांड
दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन के मुंह पर चला दी फायर गन, फिर हुआ कांड
विदेशी मैम ने चखा दिल्ली के छोले भटूरों का स्वाद, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी मैम ने चखा दिल्ली के छोले भटूरों का स्वाद, लाखों लोगों ने देखा वीडियो

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- 'कानून के नजरिए से सब एक'
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- 'कानून के नजरिए से सब एक'
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
15 बार फेल, नेवी में 15 साल नौकरी, फिर मयंक ने ऐसे क्रैक किया UPSC CAPF
15 बार फेल, नेवी में 15 साल नौकरी, फिर मयंक ने ऐसे क्रैक किया UPSC CAPF
Embed widget