एक्सप्लोरर

महिला सांसद ने स्पीकर को बोला अम्मीजान, फिर संसद में जमकर कटा बवाल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो काफी पुराना है लेकिन पाकिस्तानी संसद की कॉमेडी की वजह से एक बार फिर से चर्चा में आ गया है.

बात जब पाकिस्तान की आती है तो बवाल कटना तय होता है. वहां के लोग हों या वहां के लीडर सब एक से बढ़कर एक हैं. लेकिन अब जो मजेदार वीडियो सामने आया है वो पाकिस्तान की संसद का है जहां एक महिला सांसद, हाउस की अध्यक्ष के साथ बदतमीजी करती दिखाई दे रही है. इस दौरान दोनों में बहस होती है और बात तू तू मैं मैं तक पहुंच जाती है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

पाकिस्तानी संसद से सामने आया मजेदार वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो काफी पुराना है लेकिन पाकिस्तानी संसद की कॉमेडी की वजह से एक बार फिर से चर्चा में आ गया है.  वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पीपुल्स पार्टी से ताल्लुक रखने वाली डिप्टी स्पीकर ने संसद की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए प्रश्नकाल की शुरुआत की.  इस दौरान जब पाकिस्तान मुस्लिम लीग-फंक्शनल की एमपीए अब्बासी ने बोलने के लिए अपना माइक चालू करने का अनुरोध किया, तो रजा ने उन्हें "बेटी" कहकर उनका अनुरोध ठुकरा दिया. उन्होंने अब्बासी से कहा, " बेटी , तुम्हें पहले से ही अच्छी कवरेज मिल रही है. तुम्हें सवाल पूछने की इजाजत है, लेकिन बेवजह आलोचना करने की नहीं." 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by श्री Meme (@shrew.meme)

स्पीकर को कहा अम्मीजान और छिड़ गई बहस

इसके बाद अब्बासी ने पलटवार करते हुए डिप्टी स्पीकर को अम्मी जान कहा. उन्होंने जवाब दिया , "आपका काम हमारी आलोचना करना नहीं है अम्मी जान. कृपया मेरा माइक चालू करें." उनके इस जवाब पर विपक्ष के सदस्य हंसने लगे. हालांकि, मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान की सांसद हीर सोहो ने हस्तक्षेप करते हुए उपसभापति और पीएमएल-एफ सांसद दोनों से संसद की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया. उपसभापति ने उन्हें भी फटकार लगाई और कहा कि उन्हें अपना काम करने का तरीका याद दिलाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, "मैं सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करने के लिए यहां हूं, आलोचना सुनने के लिए नहीं."  ये पूरा वीडियो अब इंटरनेट पर फिर से ट्रेंड कर रहा है जिस पर यूजर्स मजे लेते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल

यूजर्स बोले, कितना पारिवारिक माहौल है

वीडियो को shrew.meme नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये क्या चल रहा है पाकिस्तान में, मेरी तो हंसी नहीं रुक रही. एक और यूजर ने लिखा...पाकिस्तानी संसद का माहौल कितना पारिवारिक है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये पार्लियामेंट है बताओ.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी... ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget