एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में हाईजैक ट्रेन में हुआ धमाका, खौफनाक वीडियो आया सामने! यूजर्स बोले- ये होता है आतंक

गोलीबारी में ट्रेन रुकी ट्रेन में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. अब घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन में धमाका दिखाया गया है.

बलूचिस्तान में हाल ही में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक यात्री ट्रेन, जाफर एक्सप्रेस, को हाईजैक कर लिया. यह ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी और इसमें लगभग 500 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. यह घटना बलूचिस्तान प्रांत के बोलान जिले में माशकाफ के पास हुई, जब ट्रेन एक सुरंग से गुजर रही थी. हमलावरों ने ट्रेन पर भारी गोलीबारी की, जिससे ट्रेन के ड्राइवर घायल हो गए और ट्रेन रुक गई. ट्रेन में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. अब घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन में धमाका दिखाया गया है.

धमाके का खौफनाक वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ट्रेन को गुजरते हुए दिखाया गया है. लेकिन अचानक ट्रेन के बाहर एक जोरदार धमाका होता है और वहां धुआं ही धुआं हो जाता है. नजारा देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. इस तरह के धमाके के पीछे BLA का मकसद ट्रेन को रोक कर उसे हाइजैक करना था. बहरहाल ट्रेन पूरी तरह से हाइजैक है और BLA लगातार धमाके और धमकियों की बरसात करने पर आमादा है. ये वीडियो खुद बीएलए की तरफ से जारी किया गया है, हालांकि एबीपी न्यूज़ इसकी पूरी पुष्टि नहीं करता है. इसी तरह के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर हाईजैक के बाद भी वायरल हुए थे.

क्यों हुआ हाइजैक

बलूचिस्तान में ट्रेनों में आमतौर पर सुरक्षाकर्मी सवार होते हैं, क्योंकि अलगाववादियों ने पहले भी इस क्षेत्र में ट्रेनों और सुरक्षा बलों पर घातक हमले किए हैं. नवंबर में, एक अलगाववादी समूह ने क्वेटा के एक ट्रेन स्टेशन पर आत्मघाती बम विस्फोट किया जिसमें सुरक्षाकर्मियों, रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों सहित 26 लोग मारे गए थे. तेल और खनिज संपदा से समृद्ध बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा लेकिन सबसे कम आबादी वाला प्रांत है. यह देश के जातीय बलूच अल्पसंख्यकों का केंद्र है, जिनके सदस्यों का कहना है कि उन्हें केंद्र सरकार उनसे भेदभाव करती है.

यूजर्स ने लताड़ा

सोशल मीडिया पर वीडियो जैसे ही वायरल हुआ यूजर्स ने प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी. एक यूजर ने लिखा....वाह पाकिस्तान, इसलिए बदनाम हो आप. एक और यूजर ने लिखा...इस काम के अलावा पाकिस्तानियों से क्या उम्मीद की जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बहुत खूब, बर्बाद मुल्क. वहीं कुछ यूजर्स ट्रेन में मौजूद लोगों के लिए चिंता में हैं, उनका कहना है कि ये आतंक का रूप काफी भयावह है. 

यह भी पढ़ें: 'गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप...' न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget