एक्सप्लोरर

पूरी पेंशन उड़ा दी! बूढ़े चाचा ने हसीना के साथ नागिन डांस पर जमकर लगाए ठुमके, वायरल हो रहा वीडियो

पूरे हॉल में लोगों की तालियों की गूंज सुनाई दे रही है. डांस फ्लोर पर उम्र और जवान दिल का टकराव नहीं, मिलन हुआ है. और कह सकते हैं कि चाचा ने अपनी सारी पेंशन आज हसीनाओं की अदाओं पर कुर्बान कर दी.

शादी-ब्याह के फंक्शन में नागिन डांस का होना अब कोई नई बात नहीं रही. लेकिन जब वही नागिन डांस किसी बुज़ुर्ग चाचा और एक ग्लैमरस हसीना की जोड़ी के साथ हो तो बात वायरल होने से नहीं रुकती. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो धमाल मचा रहा है जिसमें उम्र को धत्ता बताते हुए एक बुजुर्ग चाचा अपनी लाठी छोड़, बीन पकड़कर नाचने उतर गए. सामने है एक चमचमाती साड़ी में सजी-धजी नागिन हसीना और दोनों के बीच ऐसा तालमेल कि पूरे हॉल में लोगों की तालियों की गूंज सुनाई दे रही है. डांस फ्लोर पर उम्र और जवान दिल का टकराव नहीं, मिलन हुआ है. और कह सकते हैं कि चाचा ने अपनी सारी पेंशन आज हसीनाओं की अदाओं पर कुर्बान कर दी.

नागिन डांस पर चाचा ने जमाई महफिल

वीडियो में साफ दिखता है कि एक शादी या पार्टी जैसा माहौल है. डीजे पर जोरदार नागिन धुन बज रही है और उसी धुन पर एक खूबसूरत महिला नागिन की तरह लहराती हुई डांस कर रही है. लेकिन सारा ध्यान तब खिंच जाता है जब मंच पर एक बुज़ुर्ग चाचा, जो कि सफेद बालों और पैंट-शर्ट में हैं, हाथ में बीन पकड़कर सपेरे की भूमिका निभाने लगते हैं. मजे की बात ये है कि उनके डांस मूव्स बिल्कुल लाजवाब हैं. उम्र की हदें पार करते हुए वो झूमते हैं, थिरकते हैं और एकदम बिंदास अंदाज में हसीना के इर्द-गिर्द नाचते हैं.

हसीना संग जमकर लगाए ठुमके

माहौल ऐसा बनता है जैसे नागिन और सपेरे की कोई फिल्मी जोड़ी स्टेज पर उतर आई हो. लोग अपनी कुर्सियां छोड़कर वीडियो बनाने लगते हैं. पीछे खड़े कुछ बाराती हंसी रोक नहीं पा रहे और कई लोग चिल्ला-चिल्लाकर चाचा की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में कहीं भी किसी तरह की झिझक या शर्म नहीं दिखती. बस एक जिंदादिली है, जो चाचा की आंखों से लेकर कदमों तक झलकती है.

यह भी पढ़ें: 'Dutta' की जगह लिख दिया 'Kutta', शख्स ने भौंक-भौंक कर अधिकारियों का जीना कर दिया हराम; देखें वीडियो

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @Mahamud313 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...चाचा थोड़ा पैसा परिवार के लिए भी बचा लो. एक और यूजर ने लिखा...चाचा अपनी सारी पेंशन लुटाने आए हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...चाचा और चाचा, थम जाओ.

यह भी पढ़ें: तीन दिन तक एक ही अंडरवियर...पत्नी ने अजीब कारण बताते हुए पति को लिखा डायवोर्स लेटर; अब हो रहा वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Original vs Fake Packaging: अमूल का नकली दही तो नहीं खा रहे? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
अमूल का नकली दही तो नहीं खा रहे? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
Drunk Snake Viral Video: सांप ने दारू पी ली... किंग कोबरा की हरकतें देख हो जाएंगे हैरान; वीडियो वायरल
सांप ने दारू पी ली... किंग कोबरा की हरकतें देख हो जाएंगे हैरान; वीडियो वायरल
Don't Call Us Chinese: हमको चाइनीज मत बोलो हम इंडिया हैं... ईटानगर की प्यारी बच्ची की अपील वायरल
हमको चाइनीज मत बोलो हम इंडिया हैं... ईटानगर की प्यारी बच्ची की अपील वायरल
Phone Snatching Viral Video: ट्रेन की विंडो सीट पर फोन चला रही थी बच्ची, हो गया चोरी; वीडियो वायरल
ट्रेन की विंडो सीट पर फोन चला रही थी बच्ची, हो गया चोरी; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget