एक्सप्लोरर

गार्ड को पटका, लात मारी और महिला को फेंक दिया, नोएडा के हॉस्पिटल में दबंगों का आतंक, देखें वीडियो

नोएडा सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के जेपी अस्पताल में 17 सितंबर को दो दबंगों ने एक सुरक्षा गार्ड और एक अस्पताल कर्मी के साथ मारपीट की. बताया जा रहा है कि यह सब कुछ सिर्फ एक कहासुनी से शुरू हुआ था.

अस्पताल कर्मियों और डॉक्टरों के साथ हिंसा को लेकर पूरा देश चिंतित है. इसे लेकर कई बार डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन भी किया. लेकिन इस तरह के मामले हैं कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. अब ताजा मामला नोएडा के जेपी अस्पताल से आया है, जहां दबंगों ने ना सिर्फ सुरक्षा गार्ड को पटक-पटक कर मारा, बल्कि महिला अस्पताल कर्मी को भी फेंक दिया. चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, नोएडा सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के जेपी अस्पताल में 17 सितंबर को दो दबंगों ने एक सुरक्षा गार्ड और एक अस्पताल कर्मी के साथ मारपीट की. बताया जा रहा है कि यह सब कुछ सिर्फ एक कहासुनी से शुरू हुआ था.

 

गार्ड ने मना किया तो पीट दिया

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों दबंग अस्पताल की लिफ्ट में जाना चाह रहे थे. लेकिन किसी कारण की वजह से सुरक्षाकर्मी ने उन्हें लिफ्ट में जाने से मना कर दिया. इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई फिर दबंगों ने सुरक्षाकर्मी पर हमला कर दिया. इसके बाद बीच बचाव करने आई महिला को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा. दबंगों ने महिला को इतनी जोर से धक्का दिया कि वह दूर जा गिरी.

और भी लोग आए बीच-बचाव में

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दबंग, गार्ड और महिलाकर्मी को पीट रहे थे तब अस्पताल में मौजूद दूसरे लोग तमाशा देख रहे हैं. हालांकि, कुछ देर बाद एक व्यक्ति और एक बुजुर्ग दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए आगे आए. अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो जम कर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो की वजह से गुस्से में हैं और यूपी पुलिस को टैग कर दबंगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: किस देश की महिलाएं पैदा करती हैं सबसे ज्यादा बच्चे? लिस्ट में अपना एक पड़ोसी भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Cobra Viral Video : वाह दीदी वाह! घर में घुसा कोबरा तो डिब्बे में कर लिया कैद, देखें वीडियो
वाह दीदी वाह! घर में घुसा कोबरा तो डिब्बे में कर लिया कैद, देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget