एक्सप्लोरर

कैश ऑन डिलीवरी पर मंगवाया डेढ़ लाख का आईफोन, फिर डिलीवरी बॉय के साथ कर दिया ये काम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने आईफोन डिलीवर करने आए डिलीवरी बॉय को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया ताकी उसे 1.5 लाख का फोन फ्री में मिल जाए.

Trending News: आईफोन एक महंगा फोन है जिसे हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता. इसे खरीदने के लिए लोग अलग अलग तरह की जुगत लगाते हैं, कोई उधार लेता है तो कोई EMI करवाता है तो कोई पुराना आईफोन लेकर भी काम चला ही लेता है. लेकिन आईफोन का शौक लालच में बदल जाए तो यह किसी की जान भी ले लेता है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने आईफोन डिलीवर करने आए डिलीवरी बॉय को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया ताकी उसे 1.5 लाख का फोन फ्री में मिल जाए.

आईफोन देने आए डिलीवरी बॉय की हत्या

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार ऑनलाइन शॉपिंग ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से 1.5 लाख रुपये का आईफोन कैश ऑन डिलीवरी मंगवाकर ग्राहक ने डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी, सनसनीखेज मामला 23 सितंबर का बताया जा रहा है. पिछले हफ्ते हुई इस हत्या का खुलासा सोमवार को यूपी पुलिस ने किया जिसने सभी के होश उड़ा दिए. 23 सितंबर को डिलीवरी बॉय भरत साहू से फोन लेकर ग्राहक ने पैसे देने के बहाने उसे घर में बुलाया, जहां गला दबाकर भरत साहू की हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को बोरे में पैक करके उसे इंदिरा नहर में बहा दिया गया. हालांकि डिलीवरी बॉय का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है.

यह भी पढ़ें: Video: कोक में दूध मिलाकर क्यों पी रहे हैं भारत के इस राज्य के लोग? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

घर में खींचकर दबाया गला, फिर सुलाया मौत की नींद

लखनऊ के पुलिस उपायुक्त का कहना है कि मृतक भरत मूल रूप से अमेठी के रहने वाले थे जो लखनऊ में पत्नी के साथ सतरिख रोड पर किराए से रहा करते थे. 23 सितंबर को गजानन नामक ग्राहक को कैश ऑन डिलीवरी का एक ऑर्डर देने तकरोही गए थे, जहां ऑर्डर डिलीवर करने के बाद भरत ने गजानन को भुगतान करने के लिए कहा. गजानन ने जब पैसे देने से मना किया तो दोनों के बीच में नोकझोंक हो गई, इसके बाद गजानन ने भरत को घर के अंदर खींचा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: आठ रुपये का शाही पनीर और 5 रुपये की दाल मखनी, 1985 में रेस्टोरेंट के खाने का बिल हो रहा वायरल

आरोपी के दोस्त ने उगली सच्चाई

1.5 लाख रुपये का पेमेंट न होने पर कंपनी के मैनेजर ने भरत को कॉल किया तो इसका फोन बंद आ रहा था, मालूम करने पर पता चला कि भरत सुबह से घर ही नहीं लौटा है, इसके बाद 25 सितंबर को चिनहट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, तो जांच करने पर मामले का खुलासा हुआ. जांच में शव ठिकाने लगाने में गजानन का साथ देने वाले आकाश को पुलिस ने पकड़ा तो उसने सारी कहानी पुलिस को बता दी. पुलिस गजानन की तलाश में फिलहाल जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: किन्ने पैसे हुए! छोटे बच्चे ने पुलिस से पूछी एफआईआर दर्ज करने की कीमत, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Nepal School Children Viral Video : बारिश में रेनकोट पहन हाथों में हाथ डाल पहाड़ चढ़े नन्हे बच्चे, VIDEO जीत लेगा दिल
बारिश में रेनकोट पहन हाथों में हाथ डाल पहाड़ चढ़े नन्हे बच्चे, VIDEO जीत लेगा दिल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget