एक्सप्लोरर

आवारा कुत्तों के गले में क्यों लगे हैं ये QR कोड, इनसे क्या पता चलेगा? अभी चर्चा में हैं ये तस्वीरें

Viral Post: आवारा कुत्तों पर नजर रखने के लिए मुंबई के एक इंजीनियर ने क्यूआर कोड वाले टैग विकसित किए हैं. क्यूआर कोड को स्कैन करने पर कुत्ते का नाम, मेडिकल हिस्ट्री आदि विभिन्न जानकारियां मिल सकेंगी. 

Trending QR Codes Tags For Dogs: सड़क पर रहने वाले आवारा कुत्तों पर नज़र रखने के लिए, मुंबई के एक इंजीनियर अक्षय रिडलान ने कुछ ऐसा किया है जो काबिले तारीफ़ है. अक्षय एक डॉग लवर भी हैं, उन्होंने क्यूआर कोड वाले कॉलर विकसित करने का दावा किया है. स्कैन करने पर, ये क्यूआर कोड इस कुत्ते के बारे में जानकारी देता है. इस क्यूआर कोड को जब स्कैन किया जाता है तब उस कुत्ते के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है जिसमें कुत्ते का नाम, मेडिकल हिस्ट्री और उनके देखभाल करने वालों की कांटेक्ट डिटेल्स शामिल हैं.

मुंबई निवासी इंजीनियर अक्षय रिडलान ने आवारा कुत्तों के लिए क्यूआर कोड तकनीक के साथ टैग विकसित करने का दावा पेश किया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें अक्षय को गली के कुत्तों के गले में क्यूआर कोड को एक चेन की मदद से कॉलर से जोड़ते हुए दिखाया गया है.

पोस्ट देखें:

डेटाबेस के माध्यम से मिलेगी जानकारी

अक्षय ने एएनआई के हवाले से बताया है कि, "ये टैग्स कुत्तों के स्थान का पता लगाने और उनकी नसबंदी या टीकाकरण के लिए रणनीति बनाने में भी सरकार की मदद करेगा. यह डेटाबेस के माध्यम से किया जा सकता है.  हम इस क्यूआर को अभी मामूली कीमत पर पेश करना चाहते हैं. जानवरों को खिलाने या बचाने वाले लोग और संगठन इसका उपयोग कर सकते हैं."

कमाल का है ये आइडिया..

अक्षय ने आगे जानकारी दी कि, "मैं रिफ्लेक्टिव कॉलर के साथ क्यूआर कोड अटैच करता हूं और फिर अपने फोन पर स्कैनर के साथ क्यूआर को स्कैन करता हूं. स्कैन करने के बाद, मुझे इस डॉग के डिजिटल रूप में सभी विवरण मिलते हैं. यह एक यूआईडी (Unique Identification), लिंग, पालतू जानवर का नाम, देखभाल करने वाले का नाम, देखभाल करने वाले का फोन नंबर और कुत्ते का चिकित्सा / टीकाकरण इतिहास बनाता है."

सोशल मीडिया यूजर्स अक्षय के इनोवेटिव आइडिया से काफी खुश हैं और कुत्तों के लिए बनाए गए इस क्यूआर कोड वाले टैग्स की सफलता के लिए उन्हें अग्रिम बधाई भी दी रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

बोरी से बने प्लाजो का वीडियो हो रहा वायरल, इसकी कीमत जानकर आप भी चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
मजेदार वीडियो..पासपोर्ट में लिख डाले रिश्तेदारों के नंबर, लोपपोट हुआ इंटरनेट
मजेदार वीडियो..पासपोर्ट में लिख डाले रिश्तेदारों के नंबर, लोपपोट हुआ इंटरनेट
घर जाने की जद्दोजहद, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ा जनसैलाब, दम घुटा रहा वीडियो
घर जाने की जद्दोजहद, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ा जनसैलाब, दम घुटा रहा वीडियो

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget