एक्सप्लोरर

कुदरत के खेल निराले! पहाड़ है या कुत्ता? क्यूट से माउंटेन की तस्वीर देखकर आप खुद खा जाएंगे गच्चा

Dog Shaped Mountain: चीनी सोशल मीडिया पर इस पहाड़ की तस्वीर को कुत्ता पहाड़ के नाम से शेयर किया जा रहा है. जी हां, क्योंकि इस पहाड़ का आकार हूबहू कुत्ते की तरह है.

Trending News: आपने नेचर के अनोखे खेल तो देखे होंगे. कहते हैं कि प्रकृति से बेहतर और अच्छा कोई डिजाइनर नहीं है. कुदरत के खेल और कला काफी निराली होती है. ऐसे में कई बार आपको नेचर में पहाड़ों के भी अलग अलग तरह के आकार देखने को मिलते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आपके होश फाख्ता हो जाएंगे. चीनी सोशल मीडिया पर इस पहाड़ की तस्वीर को कुत्ता पहाड़ के नाम से शेयर किया जा रहा है. जी हां, क्योंकि इस पहाड़ का आकार हूबहू कुत्ते की तरह है.

वैलेंटाइन पर छुट्टियां मनाने गए डिजाइनर को दिखा अनोखा नजारा

जब शंघाई स्थित डिजाइनर गुओ किंगशान ने वैलेंटाइन डे पर अपनी छुट्टियों की एक तस्वीर पोस्ट की और उसे उसने कैप्शन दिया "पिल्ला पर्वत", जिसके बाद यह चीन में सनसनी बन गया और यहां तक ​​कि एक पर्यटन स्थल भी बन गया. जनवरी के आखिर में गुओ मध्य चीन के हुबेई प्रांत में अपने गृहनगर यिचांग की यात्रा के दौरान लंबी पैदल यात्रा पर गए थे. तस्वीरों को देखते वक्त, उन्होंने कुछ ऐसा देखा जो उन्होंने पहले नहीं देखा था. यांग्त्जी नदी के किनारे एक कुत्ते के सिर के आकार का पहाड़ जमीन पर टिका हुआ था, जिसका थूथन यानी कि चिन पानी के किनारे पर टिकी हुई थी. गुओ ने कहा, "यह बहुत जादुई और प्यारा था. जब मुझे इसकी जानकारी मिली तो मैं बहुत उत्साहित और खुश हुआ."

यह भी पढ़ें: जापान के स्कूलों मे ऐसे दिया जाता है मिड-डे मील! देखिए भारत से कितना अलग है, वायरल हो रहा वीडियो

वायरल होने के बाद पर्यटकों की लग गई भीड़, यूजर्स दे रहे रिएक्शन

उन्होंने कहा, "पिल्ले की मुद्रा ऐसी है जैसे वह पानी पी रहा हो या किसी मछली को देख रहा हो. ऐसा भी लगता है कि वह चुपचाप यांग्त्जी नदी की सुरक्षा कर रहा है." चीनी सोशल मीडिया ऐप शियाओहोंगशू या रेडनोट पर गुओ की पोस्ट को 10 दिनों के अंदर 120,000 लाइक मिले. मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर हैशटैग #xiaogoushan  चीनी में "पिल्ला पहाड़"  को लाखों बार देखा गया.

कुत्तों के मालिकों ने अपने कुत्तों की तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दिया ताकि पता चल सके कि उनमें से कौन सबसे ज्यादा मिलता-जुलता है. कई लोग सीधे यिचांग में उस जगह पर गए ताकि वे खुद पहाड़ देख सकें और कुछ लोग तो तस्वीरें लेने के लिए अपने कुत्तों को भी साथ लाए. यूजर्स ने भी कुत्ता पहाड़ देखकर हैरानी जताई. एक यूजर ने लिखा...भाई सच में आंखों चौंधिया गई. एक और यूजर ने लिखा...कुदरत के खेल निराले.

यह भी पढ़ें: तीन फुट का घर, कीमत ढाई करोड़! क्रेज ऐसा कि चंद दिनों में बिक गया ये मुजस्सिमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Stopped For Samosa: गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Post: वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
Viral Video: 30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी भर चारा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश
30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी भर चारा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश
Tamil Nadu Railway Viral Video: तेज रफ्तार ट्रेन के सामने फंसा शख्स, रेलवे गेटकीपर ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी, VIDEO वायरल
तेज रफ्तार ट्रेन के सामने फंसा शख्स, रेलवे गेटकीपर ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी, VIDEO वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget