एक्सप्लोरर

बंदर ने लगाया जॉन सीना दांव! पत्थर मार रहे युवक को चटाई धूल- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बंदरों को काफी देर से परेशान कर रहा है, लेकिन तभी उनमें से एक बंदर मौका पाकर शख्स को जमीन पर पटक देता है.

इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियो आते रहते हैं जो हमें हंसाते हैं, हैरान करते हैं और कभी-कभी सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं कि इस दुनिया में कौन असली बॉस है. लेकिन जब बात आती है बंदरों और इंसानों के बीच की लड़ाई की, तो ये वीडियो सीधे सीधे बताता है कि जानवरों की दुनिया में भी कभी-कभी जॉन सीना वाला ड्रामा देखने को मिल जाता है. जी हां, एक युवक जो खुद को ‘बंदरों का डॉन’ समझ बैठा था, उसे एक ऐसा जवाब मिला कि सीधा जमीन पर पटक दिया गया और वो वहां से भाग खड़ा हुआ. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

बंदर ने दिया युवक को जॉन सीना दांव, पटक कर मारा

वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक युवक अपनी गली में बंदरों की टोली से भिड़ता हुआ नजर आ रहा है. वो एक-एक करके पत्थर उठाता है और बंदरों को डराने की कोशिश करता है, जैसे कोई हवलदार बंदर सेना को समझा रहा हो कि ‘ये मेरा इलाका है’. बंदर पहले डरते हुए वहां से तितर बितर हो जाते हैं और लगता है कि लड़का जीत गया. लेकिन तभी अचानक उस गली की छत से एक बंदर छलांग लगाता है जो बिल्कुल जॉन सीना के रेसलिंग मूव की तरह लड़के पर टूट पड़ता है. युवक को जमीन पर पटकता है और खुद वहां से फरार हो जाता है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग इस वीडियो को देख कर हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं.

खूब वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि कभी-कभी प्रकृति और जानवर इंसानों से कम नहीं होते और असली बॉस कौन है, ये पता चलने में ज्यादा देर नहीं लगती. ये लड़ाई सोशल मीडिया पर छाई हुई है और हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने में जुटा हुआ है. जॉन सीना का ये सीन देखने के बाद यूजर्स हैरान हैं और शख्स की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को @ankitrawal1182 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....और भाई कैसी लगी? चख लिया बंदरों की पिटाई का स्वाद. एक और यूजर ने लिखा....करवा ली बेइज्जती? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई खुद को भारी समझ रहा था, एक दांव में अक्ल ठिकाने लगा दी.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी... आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget