एक्सप्लोरर

सोते शेर पर बंदर ने किया हमला! गुस्सा हुए जंगली राजा ने यूं लगाई अक्ल ठिकाने, देखें मजेदार वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा बंदर जंगल में सो रहे शेर के नजदीक जाकर उसे अचानक लकड़ी से पीटने लग जाता है. वीडियो देख आपको समझ आ जाएगा.

सोशल मीडिया पर आपने कई सारे वाइल्ड लाइफ के वीडियो देखे होंगे. जंगल की जिंदगी बेहद दर्द भरी और बेरहम होती है. जहां ताकतवर शिकारी अपने से कमजोर जानवर का ना सिर्फ शिकार करता है, बल्कि बड़ी बेरहमी से उसे मौत के घाट भी उतारता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रकृति के उलट एक ऐसी झलक दिखाई दे रही है जिस पर भरोसा कर पाना मुश्किल है. जी हां, वीडियो में एक छोटा सा बंदर सोते हुए खूंखार जंगली शेर पर हमला करता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद शेर की आंख खुल जाती है और उसके बाद जो होता है देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

बंदर ने किया सोते शेर पर हमला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा बंदर जंगल में सो रहे शेर के नजदीक जाकर उसे अचानक लकड़ी से पीटने लग जाता है. पढ़ने में आपको भले ही ये अचंभा लगे लेकिन जब आप वीडियो देखेंगे तो आपको सब समझ आ जाएगा. जैसे ही शेर की आंख खुलती है वैसे ही बंदर हाथ से लकड़ी छोड़ ऐसा भागता है जैसे उसने मौत का फरिश्ता देख लिया हो. वीडियो में शेर भी बंदर के पीछे पीछे भागते हुए दिखाई दे रहा है. हालांकि आपको बताते चलें कि यह वीडियो पूरी तरह से एआई जेनरेटेड है. वीडियो में जंगल की दुनिया से परे एक खूबसूरत झलक दिखाई गई है और बताया गया है कि अगर जंगल ऐसा होता तो छोटे जानवर शेर के साथ क्या क्या कर सकते थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANIMAL’S🐾 (@an1malss_world)

एआई से बनाया गया है वीडियो

हालांकि दिखने में यह वीडियो एक दम वास्तविक लग रहा है, जिसमें छोटे बंदर को शेर पर हमला करते देखना अपने आप में रोमांच भरा है. वीडियो के एक मरहले में बंदर को शेर पर हमला करते हुए दिखाया गया है तो वहीं दूसरी ओर शेर को बंदर के पीछे भागते हुए दिखाया गया है, जिसमें बंदर भी अपनी जान बचाते हुए 9211 होते दिखाई दे रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लोग अपनी प्रतिक्रियाओं से और शानदार बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: व्हाइट ड्रेस में भोजपुरी गाने पर लड़की ने किया डांस, देख के पागल हो गए इंजीनियरिंग कॉलेज के लड़के

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को an1malss_world नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....मैं को एआई का दीवाना हो गया. एक और यूजर ने लिखा...वीडियो एआई है लेकिन कुछ भी कहो मजा आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....असल में अगर ये वीडियो होता तो बंदर की खैर नहीं थी.

यह भी पढ़ें: स्ट्रीट डॉग के बर्थडे पर शहर में लगे बैनर, जीप पर बिठाकर केक काटने का वीडियो मचा रहा गदर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
टाइगर ने की स्विमिंग, पानी में यूं बिताए सुकून के पल, वीडियो वायरल
टाइगर ने की स्विमिंग, पानी में यूं बिताए सुकून के पल, वीडियो वायरल
प्लास्टर छोड़ मजदूर बने प्रभुदेवा, 'प्रेमिका ने प्यार से' पर किया डांस
प्लास्टर छोड़ मजदूर बने प्रभुदेवा, 'प्रेमिका ने प्यार से' पर किया डांस

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget