एक्सप्लोरर

सेल्फी का शौक बना दहशत की चीख...इस हरकत से भारतीय शख्स पर झपट पड़ा बाघ, वीडियो देख कांप उठेंगे आप

कैमरा रिकॉर्डिंग चालू है, मुस्कुराहटें हैं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल सब कुछ बदलने वाला है और ये नजारा डरावनी चीख, भगदड़ और जिंदगी-मौत की जंग में तब्दील होने वाला है.

इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर रूह कांप जाए. वीडियो कथित तौर पर इंडोनेशिया के एक टाइगर फ्रेंडली पार्क का है, जहां घूमने गया एक भारतीय शख्स अपनी जिंदगी के सबसे खौफनाक पल से गुजरता है और वो भी कैमरे के सामने. वीडियो की शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखता है. एक टाइगर अपनी जगह शांत बैठा है, उसके बगल में पार्क का अटेंडर मौजूद है और सामने एक भारतीय पर्यटक, जो बाघ के साथ सेल्फी लेने की तैयारी कर रहा है. कैमरा रिकॉर्डिंग चालू है, मुस्कुराहटें हैं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल सब कुछ बदलने वाला है और ये नजारा डरावनी चीख, भगदड़ और जिंदगी-मौत की जंग में तब्दील होने वाला है.

टाइगर ने किया शख्स पर हमला

जैसे ही अटेंडर सेल्फी लेने के लिए इशारा करता है, बाघ अचानक भड़क जाता है. एक झपट्टा... एक दहाड़... और पलक झपकते ही वो भारतीय शख्स पर टूट पड़ता है. पार्क में गूंजती चीखें, कैमरे के लेंस में कैद बाघ की तेज हरकत और झपटते पंजे. ये मंजर किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं लगता. अटेंडर बुरी तरह घबरा जाता है लेकिन जान की बाजी लगाकर बीच में कूद पड़ता है. कैमरा पकड़े खड़ा दूसरा साथी डर के मारे कांपते हुए भागता है, कैमरा हाथ से गिर जाता है और वीडियो वहीं बंद हो जाता है.

कैसी है शख्स की हालत!

वीडियो में टाइगर की झपट अचानक हुई, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या ऐसे खतरनाक जानवरों के साथ सेल्फी लेने की छूट देना सही है? क्या कुछ सेकेंड की सोशल मीडिया क्लिप के लिए किसी की जान जोखिम में डालना ठीक है? यूजर्स पार्क प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या उन्होंने सही सुरक्षा मानकों का पालन किया था या फिर टूरिज्म के नाम पर इंसानों को जिंदा चारा बनने के लिए जानवरों के आगे धकेला जा रहा है? शख्स की हालत कैसी है इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है...कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को @sidhshuk नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...शख्स को बचा लिया गया है, वो अब खतरे से बाहर है. एक और यूजर ने लिखा...कैसे कैसे लोग है, जंगली जानवरों के साथ कौन सेल्फी लेता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आइंदा कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल... नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget