एक्सप्लोरर

यमराज का दोस्त लगता है! शेर को गोद में ले पैराग्लाइडिंग करने लगा शख्स, वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने

जी हां, आंखें खुली रह जाएं ऐसी सच्ची घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स बड़े आराम से पैराग्लाइडिंग कर रहा है और उसके साथ शेर भी बंधा हुआ खुले आसमान में झूल रहा है.

सोचिए जरा आप किसी पहाड़ी इलाके में घूम रहे हैं, हवा में रंग-बिरंगे पैराग्लाइडिंग ग्लाइडर्स उड़ रहे हैं, तभी एक नजारा ऐसा दिख जाए कि रूह तक कांप जाए. कुछ ऐसा ही हुआ जब लोगों ने आसमान में एक इंसान को पैराग्लाइडिंग करते देखा, लेकिन उसके साथ बंधा था कोई आम पालतू जानवर नहीं, बल्कि जंगल का बब्बर शेर. जी हां, आंखें खुली रह जाएं ऐसी सच्ची घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स बड़े आराम से पैराग्लाइडिंग कर रहा है और उसके साथ शेर भी बंधा हुआ खुले आसमान में झूल रहा है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके गुर्दे भी लाल पड़ जाएंगे.

शेर के साथ पैराग्लाइडिंग करने लगा शख्स

इस वायरल वीडियो में देखा गया कि शेर न तो दहाड़ रहा है और न ही किसी तरह की बेचैनी दिखा रहा है. वह जैसे मान गया हो कि चलो यार, जंगल की जमीन तो देखी ही है, अब ऊपर से आसमान भी निहार लेते हैं. शेर और आदमी दोनों पैराग्लाइडिंग हार्नेस से अच्छी तरह बंधे हुए हैं और हवा में एक शानदार संतुलन के साथ उड़ रहे हैं. शेर का चेहरा शांत है, उसकी आंखों में डर नहीं, बल्कि एक शाही ठंडक सी है. ऐसा लग रहा है जैसे वो कह रहा हो "ये उड़ान मेरी पहचान है." लेकिन नीचे खड़े लोगों के तो होश उड़ गए. जो जहां था वहीं जम गया, किसी की चीख निकली तो किसी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mayank Rai (@mayankrai005)

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा वीडियो

यह नजारा किसी एडवेंचर पार्क का हिस्सा था या फिर किसी प्राइवेट शो का हिस्सा, इसकी पुष्टि तो फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन इतना जरूर है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. जानवरों के अधिकारों से जुड़ी संस्थाएं भी अब इस वीडियो को लेकर सवाल उठा रही हैं कि क्या यह शेर की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं है? वहीं कुछ लोग इसे बेहतरीन ट्रेनिंग और भरोसे का नतीजा मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...“भाईसाब, शेर भी अब घूमेंगे स्काई व्यू लेकर, क्या जमाना आ गया है.”

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा...जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को Mayank Rai नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता. एक और यूजर ने लिखा...शेर की फिल्डिंग सेट कर रखी है भाई ने और वो मजे ले रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....भाई यमराज का दोस्त है क्या तू? तुझे मौत से डर नहीं लगता क्या?

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget