Viral Video: लंदन में भी हिट है 'केसरिया', सड़क किनारे गाने पर झूमते नजर आए लोग
Viral Video: हर्ष गोयनका ने लंदन में 'केसरिया' गाना गाने वाले स्ट्रीट म्यूजिशियन का वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर कोई भी झूमते लग जायेगा.

Trending Video: सोशल मीडिया पर ऐसे हजारों वीडियो मौजूद हैं, जिनमें विदेशों पर बॉलीवुड की गहरी छाप देखने को मिल जाती है. बॉलीवुड गानों को एंजॉय करते हुए लोगों को अक्सर विदेशों में भी कैप्चर किया गया है. ऐसा ही एक वीडियो स्ट्रीट म्यूजिशियन का वायरल हुआ है, जो लंदन की सड़कों पर केसरिया गाना गाकर लोगों का मनोरंजन करता हुआ नजर आ रहा है.
ऑनलाइन वायरल हो रहे एक वीडियो में लोग, बॉलीवुड के फेमस गाने 'केसरिया' पर लंदन की सड़कों पर थिरकते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को एक लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का गाना केसरिया अपनी रिलीज के बाद तुरंत हिट हो गया था और लोगों की जुबान पर चढ़ गया. इस रोमांटिक और खुशमिजाज गाने पर, लोगों ने इंस्टाग्राम रील भी बहुत बनाई. इंस्टाग्राम पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में एक स्ट्रीट सिंगर लंदन में भीड़ का मनोरंजन करते नजर आ रहा है.
वीडियो देखिए:
Meanwhile in the main roads of London….what a lovely beat this song has! pic.twitter.com/0XOsic4TLu
— Harsh Goenka (@hvgoenka) October 30, 2022
लोगों का हुआ भरपूर मनोरंजन
इस दिलचस्प वीडियो को बिजनेस टाइकून हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें लंदन की सड़क पर 'केसरिया' गाते हुए एक नौजवान को दिखाया गया है. इस म्यूजिशियन को सुनने के लिए उसके पास लोगों की भीड़ को भी देखा जा सकता है. इसका गाना सुनकर आने जाने वाले लोग ठहर जाते हैं और वहीं खड़े होकर झूमने लगते हैं, यहां तक ये सभी म्यूजिशियन के साथ साथ गाना भी शुरू कर देते हैं.
वायरल हुआ गायकी का वीडियो
हर्ष गोयनका ने वीडियो को एक कैप्शन के साथ पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि, "इस बीच, लंदन की मुख्य सड़कों पर... इस गाने में कितनी प्यारी धुन है!" वीडियो को साझा किए जाने के बाद से अब तक एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लगभग 3500 लाइक्स भी इस वीडियो को मिल चुके हैं जिससे ये ऑनलाइन वायरल (Viral Video) हो गया है.
ये भी पढ़ें:
























