Watch: सोकर उठा शख्स बिस्तर में महिला की इस हरकत को देखकर बुरी तरह डरा, मिनटों में उड़ गई नींद
Trending Video: महिला की एक हरकत ने शख्स की पूरी तरह से नींद उड़ा दी है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Funny Video: सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने की होड़ में लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो वायरल रहते हैं. ऐसे ही एक वीडियो अब देखने को मिला है. इस वीडियो में महिला की एक हरकत ने शख्स की पूरी तरह से नींद उड़ा दी है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स सोकर उठता है और नींद में अंगड़ाई ले रहा होता है तभी बिस्तर के दूसरी और बैठी महिला पर इस शख्स की नजर पड़ती है और ये बुरी तरह से कांप उठता है. ये शख्स महिला को अपने बिस्तर में देखकर इस कदर डरता है कि इसकी नींद सेकेंडों में गायब हो जाती है. दरअसल, इस महिला ने अपने चेहरे पर ब्यूटी फेस पैक लगाया हुआ है जिसके कारण ये शख्स इसे पहचान नहीं पाता.
यहां देखिए ये मजेदार वीडियो:
View this post on Instagram
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही हर कोई इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पा रहा है.
ये भी पढ़ें: Watch: मेकअप कर रही Sara Ali Khan के चेहरे के पास फटा बल्ब, हो गई ऐसी हालत
तमाम लोग इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक से एक मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. कोई इसे फनी प्रैंक वीडियो बता रहा है तो कोई शख्स की हालत के बारे में बातें कर रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देखकर मजे ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Watch: पहले कभी नहीं खाए होंगे ऐसे रंग बिरंगे समोसे, वीडियो देखकर मुंह में आ जाएगा पानी


















