एक्सप्लोरर

Video: शख्स ने चीकू और सेब डालकर बनाई हैरतअंगेज चाय, यूजर्स ने बताया खिलवाड़

Viral Video: इन दिनों एक स्ट्रीट वेंडर को केला, चीकू और सेब डालकर चाय बनाते देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स काफी दंग रह गए हैं. वहीं इस तरह से चाय बनते देख टी लवर्स ने इसका काफई विरोध भी किया है.

Shocking Viral Video: देश के कोने-कोने में हमें चाय के दीवाने देखने को मिल ही जाएंगे. फिलहाल एक ओर जहां मई के महीने में प्रचंड गर्मी से लोगों का बूरा हाल है. वहीं कई जगहों पर लोगों को गर्म-गर्म चाय की चुस्की लेते देखना आम बात है. फिलहाल इन सभी के बीच हाल ही में 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया गया. इस खास मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक स्ट्रीट वेंडर को अजीबोगरीब अंदाज में चाय बनाते देखा गया. जिसे देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है.

दरअसल हाल ही के दिनों में ऐसे कई स्ट्रीट वेंडर्स के वीडियो देखने को मिल रहे हैं. जो ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए दो अलग तरह के खाने को फ्यूजन कर नई डिश को इजात कर रहे हैं. हाल ही में सामने आई वीडियो में हम एक स्ट्रीट वेंडर को चाय बनाते देख सकते हैं. जिस दौरान वह उसमें सेब के साथ ही चीकू भी डालते नजर आ रहा है. इस तरह से चाय बनते देख टी लवर्स काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nisha Rajput Sirohi (@delhifoodcrush)

चीकू और सेब डालकर बनाई चाय

आमतौर पर हम सभी चाय बनाने के लिए दूध, पानी, चीनी और अदरक का इस्तेमाल करते हैं. वहीं वीडियो में वेंडर को सबसे पहले दूध में केले के टुकड़े डालते, फिर उसमें चाय पत्ती डालकर उबाल लगाते देखा जा रहा है. जिसके बाद वह चाय में एक पूरा सेब घिसकर डाल देता है. वेंडर यहीं पर नहीं रुकता है, केला और सेब डालने के बाद वह उसमें एक पूरा का पूरा चीकू फाड़कर डाल देता है. वीडियो में वेंडर को चाय बनाने के बाद उसे छानकर गिलास में निकालकर सर्व करते देखा जा रहा है.

वीडियो देख फूटा यूजर्स का गुस्सा

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे delhifoodcrush नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'इसमें थोड़ा गंगाजल भी डाल दो, जिससे चाय की आत्मा को शांती मिल जाए.' एक अन्य ने लिखा 'अंकल आप चीज़ डालना भूल गए.' एक अन्य ने कमेंट कर लिखा कि यहीं असली क्राइम है. दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा 'ये हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है.'

यह भी पढ़ेंः सड़क हादसे में उड़ गए कार के परखच्चे, चमत्कारी ढंग से बची ड्राइवर की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget