एक्सप्लोरर

रील बनाने के लिए मुर्दा बन गया शख्स, बीच सड़क पर लगा दी अपनी ही अर्थी- फिर पुलिस ने उतारा भूत

मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज का है, जहां एक शख्स रील बनाने के चक्कर में इतना खो गया कि उसने अपनी ही अर्थी सजा डाली. वायरल होने की सनक में यह लड़का अपनी अर्थी सजाकर बीच सड़क पर लेट गया.

Trending Video: रील बनाने का भूत हर रील प्रेमी पर सवार है, किसी भी तरह से वायरल होने की सनक ने लोगों को कुछ भी करने पर मजबूर कर दिया है. रील बनाने के लिए रील के देवता कभी पहाड़ों से कूद रहे हैं तो कभी गाड़ियों पर स्टंट कर रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तो एक शख्स ने हद ही कर दी. रील बनाने के लिए ये भाई साहब जिंदा अर्थी पर ही लेट गए और बीच सड़क अपनी मौत का फर्जी ड्रामा रचने लगे. आंखें खुली तो खुद को हवालात में पाया. अब उम्मीद है रील बनाने का सारा भूत उतर गया होगा, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

रील बनाने के लिए जिंदा अर्थी पर लेट गया युवक

मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज का है, जहां एक शख्स रील बनाने के चक्कर में इतना खो गया कि उसने अपनी ही अर्थी सजा डाली. वायरल होने की सनक में यह लड़का अपनी अर्थी सजाकर बीच सड़क पर लेट गया. नाक में रूई ठूसकर और शरीर पर कफन ओढ़कर लेटे हुए इस लड़के को जिसने भी देखा ड्रामा देखने के लिए वहीं थम गया. इसके बाद लोग वहां खड़े होकर वीडियो बनाने लगे. इस रील पुत्र का नाम मुकेश कुमार बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: इस देश में लोग मच्छरों का बर्गर बनाकर खाते हैं, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

वायरल होने के लिए रचा पूरा ड्रामा

वीडियो में शख्स जिस जगह लेटा हुआ है वहां कासगंज पुलिस के बैरिकेट नजर आ रहे हैं. उसी जगह पर शख्स ने अपनी मौत का झूठा ड्रामा रचा और लाइक व्यूज पाने के चक्कर में खुद को मुसीबत में डाल बैठा. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शख्स की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया. हाल ही में कई लोग रील बनाने के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ें हैं, बावजूद इसके रीलपुत्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड IFS अफसर को पत्नी ने थमाई सब्जी की लिस्ट, बताया कैसे खरीदने हैं प्याज और टमाटर- फोटो वायरल

अब एक रील अरेस्ट करते हुए बना लीजिए, बोले यूजर्स

वीडियो को  Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अब एक रील अरेस्ट होते हुए भी बन जाती तो मजा आ जाता. एक और यूजर ने लिखा....पोर्शे ले आओ, अभी उठकर भाग जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...रील के पीछे लोग पागल हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: भारत के इस बाज़ार में मिलता है हर जानवर का मीट, कुत्ते-बिल्ली और चूहे भी नहीं बचते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
भारत पर आया विदेशी महिला का दिल, बोली ये देश दिल वालों का- वीडियो वायरल
भारत पर आया विदेशी महिला का दिल, बोली ये देश दिल वालों का- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Viral Video: राजस्थानी पोशाक में हसीन ठुमके, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप
राजस्थानी पोशाक में हसीन ठुमके, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget