Shocking: बर्फीले पानी में गिरा मोबाइल फोन, शख्स ने बिना सोचे समझे लगा दी छलांग, देखें वीडियो
Viral Video: कनाडा के एक शख्स का फोन बर्फीले पानी में गिर गया और वो उसे निकालने के लिए पानी में कूद गया. इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है. एक बार वीडियो जरूर देखें.

Trending Video: आज के समय में हमारी जिंदगी मोबाइल फोन (Mobile Phone) पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है. दिन की शुरुआत से लेकर रात तक हमें फोन पर कई तरह के काम होते हैं. फोन में कुछ खराबी आ जाए, तो काफी सारे काम रुक जाते हैं. यही कारण है कि हम फोन को संभाल कर रखते हैं. हालांकि, फोन को लेकर एक शख्स की दीवानगी ने सारी हदें पार कर दी हैं.
सोशल मीडिया (Social Media) पर कनाडा (Canada) के एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, यहां पर एक बंदरगाह के पास एक शख्स का फोन बर्फीले पानी (Icy Water) के अंदर गिर जाता है. ज्यादातर लोग इस पानी में जाने की हिम्मत नहीं करेंगे, लेकिन यहां जिस शख्स का फोन गिरा वो वाकई में 'खतरों का खिलाड़ी' निकला.
This man really loves his phone to do this! pic.twitter.com/VAADFYtMXF
— Storyful (@Storyful) August 18, 2022
ये आम इंसान नहीं, सुपर ह्यूमन है!
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि शख्स ने कपड़े उतार रखे हैं और वो सीधे पानी में छलांग लगा देता है. पानी की गहराई भी ठीक ठाक है और बहुत कम उम्मीद होती है कि शख्स फोन को निकाल पाएगा. बर्फ से ठंडे पानी में भी इस शख्स ने हिम्मत नहीं हारी और फोन निकालकर हर किसी को चौंका दिया.
ट्विटर पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर Storyful नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. 13 घंटे पहले ही पोस्ट किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. नेटिजन्स इस बात से हैरान हैं कि आखिर एक फोन के लिए शख्स इतने ठंडे पानी में कैसे छलांग लगा सकता है. ऐसा लगता है कि एक साधारण सा फोन इस शख्स के लिए उसकी रूह से भी ज्यादा जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Gym में पसीना बहाती है ये 'बलवान' बिल्ली, यूजर्स बोले- ये कर सकती है तो आप क्यों नहीं?
ये भी पढ़ें- Cute Video: मछलियों के साथ खेलती है ये मजेदार बिल्ली, कभी सहलाती है और कभी कर देती है Kiss
Source: IOCL























