एक्सप्लोरर

ये शख्स नहीं फौलाद है! युवक ने अपनी नाक में हथौड़े से ठोक ली कीलें, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

"ड्रिल मैन" के नाम से मशहूर शख्स, जिसने एक मिनट में अपनी जीभ से सबसे ज्यादा बिजली के पंखों के ब्लेड बंद करने का गिनीज रिकॉर्ड तोड़ा था, अपनी नाक में हथौड़े से कील ठोकने की वजह से चर्चा में आया गया है.

Trending Video: सोशल मीडिया पर तो लोग फेमस होने के लिए किसी भी हद चतक गुजरते ही हैं, साथ ही अब गिनीज बुक में नाम जुड़वाने का भी लोगों को अजीब सा शौक चढ़ गया है. ऐसे शौक और ऐसे रिकॉर्ड जिसे देखकर आपकी रूह बुरी तरह से कांप उठेगी और आप बेसाख्ता थर्रा उठेंगे. हाल ही में भारत के ड्रिल मैन नाम से मशहूर पनीकेरा ने अपनी जीभ से पंखे रोके थे, ऐसे में अब उनका एक और कारनामा निकल कर सामने आया है, जिसमें वो अपनी नाक में लोहे की कीलें ठोकते दिखाई दे रहे हैं.

ड्रिल मैन ने अपनी नाक में ठोकी कीलें!

"ड्रिल मैन" के नाम से मशहूर भारतीय शख्स, जिसने एक मिनट में अपनी जीभ से सबसे ज्यादा बिजली के पंखों के ब्लेड बंद करने का गिनीज रिकॉर्ड तोड़ा था, एक बार फिर अपनी नाक में हथौड़े से कील ठोकने की वजह से चर्चा में आया गया है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भारत के ड्रिल मैन का वीडियो शेयर किया है जिसमें, क्रांति कुमार पनिकेरा अपनी शानदार प्रतिभा की नुमाइश करते हुए अपनी नाक में कील ठोकते दिखाई दे रहे हैं. 60 सेकंड के अंदर, उन्होंने बगैर किसी परेशानी के अपनी नाक में 22 कीलें ठोक डालीं.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

हैरान और परेशान कर देगा खतरनाक वीडियो

पनीकेरा अपनी नाक में एक के बाद एक कीलें ठोकते हैं और लय बनाए रखने के लिए कभी-कभी उन्हें हटा भी देते हैं. वायरल वीडियो में वह रोमांचकारी पल कैद है जब वह नया रिकॉर्ड बनाते हैं और उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट दिया जाता है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर इस अचीवमेंट का जश्न मनाते हुए ऐलान किया, "एक मिनट में हथौड़े से नाक में सबसे ज्यादा कीलें ठोंकी गईं," जिससे उनके खाते में नया खिताब आ गया." उनकी इस उपलब्धि ने दर्शकों को हैरान और विचलित कर दिया, जिसके बाद इंस्टाग्राम पर वायरल पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिनमें से कई ने हैरानी जताई और इसे गैर मुमकिन काम बताया.

यह भी पढ़ें: शख्स ने सोते-सोते AI से 1000 नौकरियों में किया अप्लाई, सुबह उठा तो रह गया हैरान

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मुझे पता है कि यह एक पुराना सर्कस का काम है, लेकिन मुझे यह जानने की जिज्ञासा है कि वह अभी भी हथौड़े का इस्तेमाल क्यों कर रहा है. एक और यूजर ने लिखा...जो काम ये शख्स आज कर रहा है, बरसों पहले हमारे यहां सर्कस वाले किया करते थे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पक्का ये इंसान ही है ना? रोबोट तो नहीं है?

यह भी पढ़ें: भारत की पहली महिला शिक्षक फातिमा शेख एक काल्पनिक पात्र हैं, खूब वायरल हो रहा है दिलीप मंडल का यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
छोड़ दे बहन... लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल
छोड़ दे बहन... लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget