एक्सप्लोरर

हम तो डूबेंगे ही, तुमको भी...गर्लफ्रेंड से लड़ाई के बाद शख्स ने की ऐसी हकरत, प्लेन में मच गई चीख पुकार; हैरान कर देगा यह मामला

बोस्टन लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जेटब्लू की फ्लाइट सैन जुआन, प्यूर्टो रिको के लिए टेक ऑफ करने वाली थी. विमान ने रनवे पर चलना शुरू किया था कि इतनी ही देर में एक शख्स ने इमरजेंसी गेट को तोड़ दिया.

गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने पर मजनू आशिकों की गम से भरी कई खबरें आपने सुनी होंगी. मसलन कलाई की नस काटने, जहर खाने या फिर किसी गाड़ी के आगे कूद पड़ने के मामले तो आए दिन सामने आते रहते हैं. हालांकि, कोई शख्स गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने पर अपने साथ सफर कर रहे सैकड़ों लोगों की जान को आफत में डाल दे तो किसी को भी अच्छा नहीं लगेगा. 
 
अमेरिका के बोस्टन लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऐसा ही हुआ, जब एक शख्स ने गुस्से में आकर हवाई जहाज में सफर कर रहे यात्रियों की जान मुसीबत में डाल दी. इतना ही नहीं पायलट से लेकर क्रू मेंबर भी इस यात्री की हरकत के हैरान हो गए. बाद में पता चला किया शख्स का अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने प्लेन का इमरजेंसी गेट खोल दिया और प्लेन से कूदने जा रहा था.  

मच गई चीख-पुकार

बोस्टन लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जेटब्लू की फ्लाइट सैन जुआन, प्यूर्टो रिको के लिए टेक ऑफ करने वाली थी. विमान ने रनवे पर चलना शुरू किया था कि इतनी ही देर में एक शख्स ने इमरजेंसी गेट को तोड़ दिया, जिससे फ्लाइट में इमरजेंसी अलार्म बजने लगे और चीख-पुकार मच गई. रिपोर्ट में बताया गया है कि शख्स का अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने इस तरह की हरकत की.  

गर्लफ्रेंड से कर रहा था फोन दिखाने की मांग

प्लेन में सवार एक महिला ने बताया कि प्लेन में बैठे एक कपल के बीच झगड़ा हो रहा था. आरोपी शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से उसका फोन दिखाने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. इससे उसका गुस्सा बढ़ गया और वह अपनी सीट से उठा और इमरजेंसी गेट को तोड़ दिया. इतना ही नहीं वह प्लेन से कूदने की कोशिश कर रहा था कि तभी प्लेन में सवार मार्शल व अन्य यात्रियों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

यात्री की इस हरकत के दौरान प्लेन में मौजूद एक एफबीआई एजेंट ने उसे संभाला हौर हथकड़ी लगा दी. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि यात्री की इस हरकत के कारण फ्लाइट में देरी हुई, जिसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया.

यह भी पढ़ें: आग से जान बचाकर सड़कों पर दौड़ने लगा हिरण का बच्चा, अमेरिका का वीडियो वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget