एक्सप्लोरर

निकल गई होशियारी! दोस्त से पंजा लड़ाते हुए टूटा शख्स का हाथ, वीडियो देख छूट जाएगा पसीना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स का हाथ पंजा लड़ाने के दौरान झटके से टूट कर लटक जाता है. वीडियो देखने के बाद आपको भी पसीना आ जाएगा.

दोस्तों में मस्ती मजाक करना और जोर आजमाइश करना एक आम बात है. कई बार होशियारी दिखाने के चक्कर में दोस्तों में आपस में ही पंजा लड़ाने का मुकाबला हो जाता है, जिसके बाद वो पंजा भी लड़ाने लगते हैं. लेकिन इस बार एक शख्स को अपने दोस्त से पंजा लड़ाना तब भारी पड़ गया जब पंजा लड़ाते वक्त उसका हाथ टूट गया. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स का हाथ पंजा लड़ाने के दौरान झटके से टूट कर लटक जाता है. वीडियो देखने के बाद आपको भी पसीना आ जाएगा.

पंजा लड़ाते वक्त टूटा शख्स का हाथ!

मुरादाबाद में दोस्ती और मजाक का एक खेल खतरनाक हादसे में बदल गया. पंजा लड़ाने की एक हंसी मजाक की प्रतियोगिता के दौरान एक युवक का हाथ टूट गया, जिससे उसे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा. घटना के वक्त दोनों दोस्त घर पर ही पंजा लड़ाने का कॉम्पिटिशन कर रहे थे, जब दोस्त आपस में पंजा लड़ाने का खेल खेल रहे थे तो खेल के दौरान अचानक जोर से आवाज आई और युवक का हाथ दर्द के मारे छटपटाने लगा. इसके बाद पास खड़ी एक महिला बोलती दिखाई दी कि मैंने कहा था मत करो लेकिन तुम मानें नहीं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंजा लड़ाने के दौरान ज्यादा ताकत लगाने से शख्स का हाथ बीच से लचक गया जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JOHNNYLAALᵀᴹ[900K] (@johnnylaal)

दर्द से कहरा उठा शख्स

जैसे ही शख्स का हाथ टूटा, शख्स का हाथ ऐसे लटक गया मानों उसमें जान ही बाकी न रही हो. इसके बाद शख्स को जब दर्द का अहसास होने लगा तो उसने अपने हाथ को संभाला. इस दौरान पास खड़े लोग उससे कहते दिखाई दिए कि मना करने के बावजूद भी तुम नहीं मानें. शख्स के चेहरे से साफ दिख रहा था कि शख्स दर्द से अंदर ही अंदर तड़प रहा था. बहरहाल यूजर्स के मुताबिक शख्स को डॉक्टर के पास ले जाया गया है जहां उसका इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें: लड़की ने चलती ट्रेन की छत पर डांस कर किया हैरान, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

यूजर्स ने कहा, आ गया स्वाद?

वीडियो को JOHNNYLAALᵀᴹ[900K] नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 89 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....इसमें भाई का कोई हाथ नहीं है गॉट रियल. एक और यूजर ने लिखा....होशियारी भारी पड़ गई, आ गया स्वाद? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....अब ये भाई कभी पंजा नहीं लड़ाएगा.

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर 'देसी सुपरमैन' बना स्कूटी सवार, बोलेरो के बोनट पर ऐसे की लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंदर ATM तोड़ रहे थे चोर, बाहर पहुंच गई पुलिस, फिर हुई तुड़ाई
अंदर ATM तोड़ रहे थे चोर, बाहर पहुंच गई पुलिस, फिर हुई तुड़ाई
फार्म हाउस की छत पर पैर पसारे दिखा शेरों का झुंड, लोगों की अटकी सांसें
फार्म हाउस की छत पर पैर पसारे दिखा शेरों का झुंड, लोगों की अटकी सांसें
सीएम विजय को गले लगाने की जिद में बीच सड़क पर लेटी महिला, वीडियो वायरल
सीएम विजय को गले लगाने की जिद में बीच सड़क पर लेटी महिला, वीडियो वायरल
30 days प्लान वाले रिचार्ज पर ट्रोल हो रही टेलीकॉम कंपनियां, क्या है वजह?
30 days प्लान वाले रिचार्ज पर ट्रोल हो रही टेलीकॉम कंपनियां, क्या है वजह?

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
उमर खालिद-शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
उमर खालिद-शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
Embed widget