एक्सप्लोरर

Trending: पुरानी कार को शख्स ने दी शानदार विदाई, कुछ इस अंदाज में कहा "Thank You...!"

Viral Video: वायरल हो रही एक अनोखी खबर के मुताबिक चीन में रहने वाले एक शख्स ने अपनी कार को बेचने से पहले उसे पूरे आदर के साथ हाथ जोड़कर विदाई दी है. 

Trending Old Car Farewell Video: अपने साथ रहने वाले पालतू जानवरों से लोगों का लगाव होते आपने अक्सर देखा होगा, लेकिन क्या किसी को अपनी पुरानी कार से इतना ज्यादा लगाव हो सकता है कि उसे घर से रुख्सत करते समय वो हाथ जोड़कर उस बेजान गाड़ी को थैंक्यू बोले...! ऐसा ही एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स अपनी पुरानी कार को दिल छू लेने वाली विदाई देते हुए देख लोग हैरान हैं.

घर में रहने वाले जानवरों और लोगों से लगाव होना बहुत आम बात होती है, लेकिन कभी-कभी भौतिक वस्तुओं से भी कुछ लोगों को काफी लगाव होता है. ऐसा इसलिए भी होता है कि वो वस्तुएं कहीं न कहीं उसके दिल के बेहद करीब होती हैं और भावनात्मक रूप से लोग इन चीजों से खुद का जुड़ाव महसूस करते हैं. जैसे इस वीडियो को ही ले लीजिए, जिसमें अपनी आठ साल पुरानी कार से एक शख्स की इतनी ज्यादा यादें जुड़ी होती हैं कि उसको बेचते समय वो बहुत भावुक हो जाता है, लेकिन ये सभी जानते हैं कि परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है, जिसके हाथों इंसान मजबूर होता है.

इस तरह शख्स ने किया शुक्रिया

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें इस शख्स को अपनी गाड़ी के सामने हाथ जोड़कर और सिर झुकाते हुए देखा जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शैंडोंग प्रॉविंस का रहने वाला ये शख्स अपनी फैमिली कार को बेचते वक्त काफी भावुक हो गया. पिछले 8 सालों से ये शख्स इस कार की सवारी कर रहा था.

शख्स की पत्नी ने अपने पति का ये वीडियो रिकॉर्ड कर किया था, जब वो कार के सामने अपने घुटनों पर बैठा हुआ है. इसके बाद ये शख्स एक कागज़ जलाकर कुछ प्रार्थना करता है. इस दौरान वो अपने हाथ भी जोड़कर रखता है. कार के सामने सिर झुकाते और अपनी कार का शुक्रिया करते इस शख्स का वीडियो चीन में काफी वायरल (Viral Video) है.

ये भी पढ़ें: सारस मां ने अपने बच्चे को चोंच से दबाया और फेंक दिया घोंसले से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video:
"इसे खाना है या फूंकना है?" युवक ने बना डाले सिगरेट पकौड़े, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ लिया माथा
साड़ी पहने भाभियों का तहलका, डीजे के सामने पतली कमर और घूंघट में किया जबरदस्त डांस; वीडियो वायरल
साड़ी पहने भाभियों का तहलका, डीजे के सामने पतली कमर और घूंघट में किया जबरदस्त डांस; वीडियो वायरल
अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल
अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल
Video:
"यमराज का भैंसा आता ही होगा" चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट कर रहा था युवक, अचानक खंभे से टकराया सिर

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US On India: ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
Embed widget