साड़ी पहने भाभियों का तहलका, डीजे के सामने पतली कमर और घूंघट में किया जबरदस्त डांस; वीडियो वायरल
वायरल हो रहे एक वीडियो में साड़ी पहने कुछ भाभियां डीजे के सामने पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आ रही है. खास बात यह है कि इनमें महिलाएं घूंघट में रहते हुए भी जमकर का ठुमके लगाते दिखाई दे रही है.

सोशल मीडिया पर आए दिन कई शादियों में डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों भी इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साड़ी पहने कुछ भाभियां डीजे के सामने पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आ रही है. खास बात यह है कि इनमें महिलाएं घूंघट में रहते हुए भी जमकर का ठुमके लगाते दिखाई दे रही है. वहीं यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है और यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोगों को कहना है कि गांव-देहात की भाभियों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
ये भी पढ़ें-Video: ट्रेन है या डांस स्टूडियो? एसी कोच में 30 लोगों ने जमकर किया हंगामा, देसी गानों पर लगाए ठुमके
डीजे के सामने पतली कमर और घूंघट में किया जबरदस्त डांस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Rupali_Gautam19 नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी शादी में डीजे बज रहा है और आसपास काफी लोग मौजूद है. इस दौरान साड़ी पहनें कुछ महिलाएं डांस फ्लोर पर उतरती है. महिलाएं घूंघट डाले हुए भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस कर रही है. डीजे की धुन पर उनकी पतली कमर के ठुमके और मस्ती भरे स्टेप्स वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. वहीं आसपास खड़े लोग भी उनके डांस को देखकर तालियां बजाते और वीडियो बनाते दिखाई देते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कई यूजर्स ने भाभियों के डांस की जमकर तारीफ की और कहा कि अब गांव में भी महिलाएं खुलकर खुशी मनाने लगी है. कुछ लोगों ने इसे बदलते समय की निशानी बताया तो कुछ न इसे बहुत मनोरंजक अंदाज बताया. वही इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं.
यूजर्स के भी आए मजेदार रिएक्शन
यह वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के भी मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर लिखा भाभियों का तहलका. वहीं दूसरे ने कहा आजकल भाभियों का जलवा कायम है. एक और यूजर ने कमेंट किया भाभियों का जवाब नहीं, फुल एनर्जी से डांस कर रही है तो वही किसी ने मजाक में जवाब लिखा भाभियों से बचकर रहना. एक यूजर ने कहा अब उन्हें किसी की परवाह नहीं खुलकर मस्ती कर रही है. एक और यूजर कमेंट करता है जलवा है इनका तो, वैसे खूब मस्ती कर रही है बहुत अच्छा है धीरे-धीरे समाज में बहुत बदलाव हुआ है. वहीं लास्ट में एक और यूजर लिखता है कि अब उनको समाज के परवाह नहीं है.
ये भी पढ़ें-Video: बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
























