एक्सप्लोरर

शख्स ने बाइक पर किया जानलेवा 'स्टंट', फिर पुलिस ने जो किया वो मजेदार है! देखिए Video

Stunt Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने मोटरसाइकिल के हैंडलबार्स से दोनों हाथ हटा लिए हैं और चलती बाइक पर करतब दिखाते हुए डांस कर रहा है.

Bike Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाने के लिए कुछ लोग सरकार द्वारा बनाए गए सख्त नियमों को भी ताख पर रख देते हैं. आपने ऐसी कई वीडियोज़ देखी होंगी, जिनमें लोग जिंदगी को हथेली पर रखकर बाइक चलाते या ड्राइविंग करते नजर आए होंगे और इसका गंभीर खामियाजा भी उन्हें भुगतते देखा होगा. लेकिन फिर भी बात वहीं की वहीं रह जाती है. अब सोशल मीडिया पर ऐसी ही लापरवाही की एक और वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर तो आपका भी माथा ठनकने लगेगा.

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स खुद को हिरो समझ बैठा है. वो ऐसे मोटरसाइकिल चला रहा है, जैसे यमराज से उसकी अलग से डील हो रखी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने मोटरसाइकिल के हैंडलबार्स से दोनों हाथ हटा लिए हैं और चलती बाइक पर करतब दिखाते हुए डांस कर रहा है. उसे इस बात का जरा भी डर नहीं लग रहा है कि बैलेंस बिगड़ा तो क्या होगा. वो बस मजे से स्टंट किए चला जा रहा है.

पुलिस ने किया अरेस्ट

जब शख्स इस जानलेवा स्टंट को अंजाम दे रहा था, तब कार सवार एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया. यह वीडियो मलेशिया का बताया जा रहा है. जैसे ही इस घटना की खबर पुलिस को लगी, वो तुरंत हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, स्टंटबाज व्यक्ति की उम्र 45 साल है. उसे मलेशिया के कांपुंग चेरस बाटू से 8 जून को अरेस्ट किया गया. 

जब्त हुई बाइक

पुलिस ने सिर्फ शख्स को अरेस्ट ही नहीं किया, बल्कि उसकी ब्लैक कलर की यामाहा बाइक को भी जब्त कर लिया. खतरनाक ड्राइविंग करने के मामले में इस शख्स के किलाफ दो अरेस्ट वारंट है. इस मामले की देश के रोड ट्रांसपोर्ट एक्ट 1987 के सेक्शन 42(1) के तहत जांच चल रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने शख्स की इस हरकत की निंदा की है. 

ये भी पढ़ें: मां ने दरवाजे की कुंडी में टांगा था थैला, 14 महीने की बच्ची ने खेलते-खेलते लगा ली फांसी, गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget