एक्सप्लोरर

2024 के बड़े हादसे, जिससे दहल गई दुनिया, यहां देखिए खौफनाक पलों का चिट्ठा

साल 2024 में हुए बड़े हादसों से रूबरू होकर एक बार फिर आपके जख्म ताजा हो सकते हैं, लेकिन अगले साल ऐसा कोई हादसा न हो इसके लिए जागरुकता का लिहाज करते हुए हम आपका इन हादसों से सामना करवा रहे हैं.

2024 गुजरने में अब केवल 3 दिन बाकी हैं. इस साल देश और दुनिया ने कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे और हादसों का सामना किया. कई हादसों ने तो लोगों के कलेजे तक छलनी किए. आज हम आपको 2024 के फ्लैशबैक में लेकर चलेंगे, जहां देश और दुनिया का सामना बड़े-बड़े हादसों से हुआ. इन हादसों की चर्चा इंटरनेशनल लेवल पर हुई और कई बड़ी हस्तियों ने इस पर दुख और अफसोस जताया.

राजकोट के गेमिंग जोन में आग, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

इस साल 26 मई को गुजरात के गेमिंग जोन में आग लग गई थी, इस दौरान वहां बच्चे खेल रहे थे. इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों को बचाया गया था जबकि 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. पूरा गेमजोन आग से जलकर खाक हो गया. पुलिस कमिश्नर राजीव भार्गव और कलेक्टर आनंद पटेल मौके पर पहुंच लोगों का हाल जाना था और घायलों को अस्पताल भेज गया था. इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था, "राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं."

हाथरस हादसे से सहम गया देश

इसी साल 2 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 121 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी. हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में मंगलवार (2 जुलाई) को भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई है. तो वहीं इस भयंकर हादसे में कई लोग घायल भी हुए थे, जिन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इस हादसे में कानूनी कार्यवाही चल रही है. आयोजकों समेत कई लोगों पर मुकदमें दर्ज किए गए हैं. इस हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया था और अब तक इसके घाव गहरे हैं.

झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग अब तक जिंदा है

यूपी के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 15 नवंबर की रात नवजात गहन चिकित्सा इकाई में आग लग गई थी. अग्निकांड में दस बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 16 अन्य गंभीर से घायल हो गए. हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी. इस घटना से अस्पताल में स्थिति बेकाबू हो गई थी. मौके पर पहुंची राहत बचाव टीम ने बच्चों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तेज आग की लपटों के कारण वे अंदर नहीं जा सके. बचाव टीम वॉर्ड की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुई और बच्चों को बाहर निकाला. 37 बच्चों की सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. अस्पताल में कुल 54 बच्चें एडमिट थे. इस घटना पर देश के कई लोगों ने संवेदनाएं व्यक्त की थी.

जयपुर-अजमेर हाईवे पर फटा था सीएनजी टेंकर

शुक्रवार (20 दिसंबर) को हुए इस हादसे में 14 लोग जिंदा जल गए थे जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए थे. झुलसे लोगों में कइयों की हालत गंभीर थी, जिनमें से चार और लोगों की मौत हो चुकी है. यानी मौत का आंकड़ा अब तक बढ़ कर 19 हो गया है. 

इसी बीच जयपुर हादसे की एक और खौफनाक कहानी सामने आ रही है. 22 साल की विजीता मीणा हादसे में आग की चपेट में आ गई थीं और आग में घिरी दौड़ते हुए मदद की गुहार लगा रही थीं. तभी आसपास मौजूद किसी व्यक्ति ने आग बुझाने में उनकी मदद की. यह बात रामचंद्र मीणा के पिता ने मीडिया को बताई है. हालांकि, इलाज के दौरान विजीता की जान बचाई नहीं जा सकी और वह इस हादसे में जान गंवाने वाली 19वीं पीड़ित हो गईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget