एक्सप्लोरर

बहुत शातिर जानवर है तेंदुआ, पेड़ पर आराम से बैठे बंदर का खौफनाक तरीके से किया शिकार, देखें VIDEO

जंगल के राजा शेर सामने से वार करते हैं तो वहीं तेंदुआ पीछे से वार करने पर यकीन रखता है. वो हमले को तब अंजाम देता है, जब शिकारी को उसके आसपास होने की भनक तक नहीं होती.

Leopard Attack Monkey: खूंखार जानवरों की खासियत यह होती है कि वे अपने शिकारी को दबोचने के लिए अपनी पूरी जान लगा देते हैं. सबसे शातिर जानवरों में एक नाम तेंदुआ का भी है, जो जंगलों के अलावा आजकल शहरों और गांवों में भी नजर आ जा रहा है. तेंदुआ अपने शिकारी को पकड़ने के लिए हर पैंतरा आजमाता है. जहां जंगल के राजा शेर सामने से वार करते हैं तो वहीं तेंदुआ पीछे से वार करने पर यकीन करता है. वो हमले को तब अंजाम देता है, जब शिकारी को उसके आसपास होने की भनक तक नहीं होती. हालांकि कई बार जब चुपचाप तरीके से शिकारी हाथ में नहीं आता तो तेंदुआ भी सामने से वार करने पर उतारू हो जाता है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा. दरअसल इस वीडियो में तेंदुआ हाथ धोकर बंदरों के पीछे पड़ गया है. यह तो आप जानते होंगे कि तेंदुआ न सिर्फ जमीन पर, बल्कि पेड़ की ऊंचाई पर बैठे जानवरों का भी आराम से शिकार कर सकता है. ऐसा ही कुछ इस वीडियो में देखने को मिला है. भूख से तड़पड़ाता तेंदुआ जंगल में शिकार की तलाश कर रहा था. तभी उसकी नजर पेड़ों पर कूद-फांद कर रहे एक बंदर पर पड़ी. बंदर को देखते ही तेंदुए ने इसका शिकार करने का मन बना लिया. 

हाथ धोकर बंदर के पीछे पड़ा तेंदुआ 

बंदर को अपने जबड़े में कसने के लिए तेंदुआ पहले तो पेड़ पर चढ़ गया. तेंदुए को देखते ही बंदर उछलकर दूसरे पेड़ पर जा कूदा. बंदर के कूदते ही उसी पेड़ पर तेंदुए ने भी छलांग लगा दी. हालांकि तेंदुए से बचने के लिए बंदर ने एक बार फिर से वापस पहले वाले पेड़ का रुख कर लिया. हालांकि इस बार उसकी किस्मत खराब थी. जैसे ही बंदर पेड़ पर कूदा, उसी के पीछे-पीछे तेंदुए ने भी छलांग लगा दी और बंदर का शिकार कर लिया.

एक बार पीछे लग गया तो नहीं छोड़ता शिकार

इस वीडियो को देखकर आप इतना तो समझ ही गए होंगे कि तेंदुआ कितना खतरनाक जानवर है. अगर एक बार तेंदुआ किसी के पीछे पड़ गया तो फिर ये उसे छोड़ने की गलती कभी नहीं करता. इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी शॉक्ड हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें: कैमरे में कैद हुआ दिल दहलाने वाला रोड एक्सीडेंट, ये VIDEO देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाव से खाते हैं फास्ट फूड तो यह वीडियो देख लें, किचन में मिली भारी गंदगी
चाव से खाते हैं फास्ट फूड तो यह वीडियो देख लें, किचन में मिली भारी गंदगी
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाढ़ के पानी में बहकर आईं दारू की बोतलें, यूजर्स बोले- ये तो बड़ा राहत पैकेज
बाढ़ के पानी में बहकर आईं दारू की बोतलें, यूजर्स बोले- ये तो बड़ा राहत पैकेज

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!

Embed widget