एक्सप्लोरर

बाउंड्री फांदकर आया तेंदुआ और फिर गाड़ी पर किया अटैक, 13 लोग घायल... देखें वीडियो

Viral Video: असम के जोरहाट जिले में आज तेंदुए का आतंक देखने को मिला. तेंदुए ने हमला कर 13 लोगों को घायल कर दिया, जिसमें 3 वन कर्मी भी शामिल रहे. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है.

Leopard Viral Video: इंसानी बस्तियों के लगातार फैलाव के कारण जंगलों की सीमा घटती जा रही है. जिसके कारण आए दिन खूंखार जंगली जानवरों को इंसानी इलाकों के आस-पास देखा जा रहा है. हाल ही में असम के जोरहाट में एक तेंदुए का आतंक देखने को मिला. जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया है. फिलहाल पकड़े जाने से पहले तेंदुए ने काफी उत्पात मचाया है.

बताया जा रहा है कि तेंदुए ने अलग-अलग इलाकों में हमला कर 13 लोगों को घायल कर दिया. जिसमें तीन शख्स वन विभाग के कर्मचारी हैं. फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं तेंदुए के हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स के पसीने छूट गए हैं.

जानकारी के अनुसार, जोरहाट जिले में रेनफॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट परिसर (RFRI) में घुसे एक तेंदुए ने काफी उत्पात मचाया और तीन वन कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. वह यहीं पर नहीं रुका, इसके बाद उसने इलाके में महिलाओं, बच्चों समेत कम से कम 13 लोगों पर हमला किया. जानकारी के अनुसार तेंदुए को चेनिजन इलाके में सोमवार सुबह से ही देखा गया था.

वायरल हो रही एक वीडियो में तेंदुए को वन विभाग के इलाके में बनी इमारत की बाउंड्री वाल को एक ही झटके में कूद कर पार करते हुए और फिर एक कार सवार पर हमला करते देखा जा रहा है. जिसे देख हर कोई दंग रह गया है. जानकारी के अनुसार तेंदुए को कई बार प्रयास करने के बाद  ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया गया है. जिसके बाद वन विभाग की टीम ने चैन की सांस ली है.

यह भी पढ़ेंः Video: क्रिसमस पर आवारा कुत्तों के लिए सांता क्लॉज बना शख्स,

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget