एक्सप्लोरर

Video: जंगल में एक साथ नजर आए तेंदुआ और हिरण, वीडियो देख चकराया दिमाग

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में तेंदुए और हिरण को एक साथ जंगल की सैर करते देखा जा रहा है. जिसे देखने के बाद यूजर्स को अपनी ही आंखों पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है.

Shocking Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर हमें कुछ अद्भुत देखने को मिल ही जाता है. जिसे देखने के बाद हर किसी का दिमाग चकरा जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों यूजर्स को दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर करता नजर आ रहा है. आमतौर पर तेंदुए खूंखार शिकारी जानवर होते हैं. जो बड़ी ही बेरहमी से अपने शिकार की जान लेकर उन्हें खा जाते हैं. फिलहाल सामने आई हालिया वीडियो में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलता है.

वायरल हो रही वीडियो की खास बात यह है कि इसमें एक तेंदुआ रात के समय जंगल के बीच से होकर गुजर रहा है, जिसके पीछे कदम से कदम मिला कर एक हिरण भी चलते देखा जा रहा है. हिरण के ठीक पीछे होने के बाद भी तेंदुआ उस पर हमला नहीं कर रहा है. जिसे देख हर कोई दंग रह गया है. वहीं यह वीडियो यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो गई है. 

जंगल में साथ नजर आए तेंदुआ और हिरण

फिलहाल इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने पोस्ट की है. इस वीडियो की सच्चाई जानने और तेंदुए को हिरण पर वार नहीं करने का कारण जानने को हर कोई उत्सुक है. यहां सच्चाई थोड़ी सी अलग है. दरअसल यह वीडियो बेहद सफाई के साथ एडिट किया गया है. जिसके कारण हर कोई चकमा खा रहा है. वीडियो में एक ही जगह से गुजरने वाले तेंदुए और हिरण को बाद में सफाई से एक ही समय पर एडिट कर दिया गया है.

एडिटेड है वीडियो

आप भी इसे महसूस कर सकते हैं, वीडियो देखते समय जब तेंदुआ आगे निकलता है तो वह पत्तियों पर चलते समय आवाज करता है और घास हिलती दिखाई देती है. वहीं जब हिरण भी उसी घास पर पैर रख आगे बढ़ता है तो कुछ भी नहीं होता है. वीडियो के सामने आने के बाद जहां कई लोग इससे धोखा खा गए हैं. वहीं कई यूजर्स ने इस छोटी सी बात को पकड़ लिया है.

यह भी पढ़ेंः Video: सांप ने खाना समझकर निगल ली प्लास्टिक पाइप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget