एक्सप्लोरर

बीच सड़क पर जंगली हाथी का उत्पात, बाल-बाल बचे बस में बैठे यात्री

केरल के मुन्नार में जंगली हाथी के बस पर हमले को ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

केरल में जंगली हाथियों का उत्पात एक बार फिर से सामने आया है. प्रदेश के मुन्नार में एक जंगली हाथी ने बुधवार शाम को बीच सड़क पर एक सरकारी बस पर हमला बोल दिया. जिसके बाद केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पेोरेशन की बस में बैठे यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया. बस पर हमला करने और उसके शीशे तोड़ने के बाद सभी यात्री काफी डर गए थे. स्थानीय लोगों द्वारा इस हाथी को पडायप्पा कहा जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक जब जंगली हाथी ने हमला किया तो बस में 50 यात्री सवार थे. जानकारी के अनुसार ये बस मुन्नार से उदुमलपेट जा रही थी. 

बीच सड़क पर हाथी का उत्पात

केरल के मुन्नार में जंगली हाथी के बस पर हमले को ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया. हाथी के हमले की इस घटना को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया गया था. हाथी के बस पर हमले का वीडियो आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने ट्विटर पर लिखा, 'पता नहीं इस सरकारी बस का चालक कौन है, लेकिन वह निश्चित रूप से मिस्टर कूल है. जिस तरह से उन्होंने मिस्टर हाथी को संभाला, ऐसा लगा कि वह पहले से उसे जानते पहचानते थे.

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जंगली हाथी के हमले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. स्थिति को ठीक तरीके से संभालने के लिए लोग ड्राइवर की जमकर सराहना कर रहे हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी घटना है जब एक ही हाथी ने सड़क पर गाड़ियों पर हमला किया. इस घटना से पहले, पडायप्पा ने एक ट्रैक्टर को निशाना बनाया था.

ये भी पढ़ें:

गर्मी से निजात मिलने पर झूम उठा हाथी का बच्चा, मस्ती देख नहीं रुकेगी हंसी

मछली के जाल में फंसे किंग कोबरा का रेस्क्यू, पानी पिलाकर किया गया शांत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
खूंखार शार्कों के बीच प्रेमी ने किया प्रपोज, वायरल हुआ कपल
खूंखार शार्कों के बीच प्रेमी ने किया प्रपोज, वायरल हुआ कपल
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
रानू मंडल ने अपने फैंस के साथ किया डांस- वीडियो वायरल
रानू मंडल ने अपने फैंस के साथ किया डांस- वीडियो वायरल

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
Embed widget