एक्सप्लोरर

Google से लिया कंट्रोल रूम का नंबर, 40 विमानों को क्रैश करने की दी धमकी, 10वीं के छात्र का कारनामा जान पुलिस के उड़े होश

IndiGo Flights Threat: छात्र ने धमकी दी कि इंडिगो के 40 विमान एक साथ हाईजैक कर के देश के वीआईपी इलाके में क्रैश कर दिए जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं.

Threat to Crash IndiGo Flight: कानपुर ( Kanpur Crime) में 10वीं क्लास के छात्र ने ऐसा काम कर दिया, जिसे सुनकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. दरअसल, छात्र ने इंडिगो एयरलाइंस के कस्टमर केयर को फोन करके धमकी दी कि उसके 40 प्‍लेन वीआईपी एरिया में गिरा दिए जाएंगे. इसके बाद कंपनी ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को दी. छात्र ने धमकी दी कि इंडिगो के 40 विमान एक साथ हाईजैक कर के देश के वीआईपी इलाके में क्रैश कर दिए जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. जब मोबाइल नंबर का पता लगाया गया तो पता चला यह नंबर यूपी के कानपुर का है.

कानपुर की क्राइम ब्रांच ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना इलाके के सुग्रीव नामक व्यक्ति का यह मोबाइल नंबर है. इसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और जांच शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस को जब असलियत पता चली तो उसके होश उड़ गए. प्लेन हाईजैक की धमकी देने वाला 10वीं क्लास का छात्र था. पुलिस की जांच में चला कि नाबालिग अपने मोबाइल पर इजरायल-हमास और यूक्रेन-रूस के युद्ध अक्सर देखा करता था. उसने यूट्यूब पर फ्लाइट से अमेरिका में हमले करने का वीडियो भी देखा था. इससे उसके मन में कई तरह के विचार आए थे.

जानें पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 जनवरी को छात्र अपने दोस्तों के साथ बैठा था, तभी उसने गूगल पर सर्च किया तो इंडिगो एयरलाइंस का कंट्रोल रूम का नंबर मिल गया. उसने गूगल पर मिले नंबर पर कॉल कर दिया कि इंडिगो के 40 विमान को हाईजैक करके हम देश के वीआईपी इलाकों में क्रैश करके हमला करेंगे. पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. लोग इस कारनामे को जानकर काफी हैरान हैं.

ये भी पढ़ें-

Watch: डर पर काबू पाना चाहते हैं? आनंद महिंद्रा ने Video शेयर कर बताया आसान तरीका, आप भी देखें

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cobra Viral Video : वाह दीदी वाह! घर में घुसा कोबरा तो डिब्बे में कर लिया कैद, देखें वीडियो
वाह दीदी वाह! घर में घुसा कोबरा तो डिब्बे में कर लिया कैद, देखें वीडियो
बेंच पर बैठे-बैठे उंगली में फंसाईं उंगलियां और सेट कर ली लड़की, देखें बवाल वीडियो
बेंच पर बैठे-बैठे उंगली में फंसाईं उंगलियां और सेट कर ली लड़की, देखें बवाल वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget