एक्सप्लोरर

Kangana Ranaut: थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत के सामने ही दूसरी महिला को थप्पड़ मारता दिखा शख्स, वीडियो आया सामने

Kangana Ranaut: सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर कह रहे हैं कि जब कंगना वाले मामले की चर्चा हो रही है तो इसकी चर्चा क्यों नहीं है. एक महिला पर शख्स सरेआम हाथ उठा रहा है.

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और अब बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उन्हें सीआईएसएफ की एक महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया, जिसे लेकर जमकर बवाल हो रहा है. इस महिला जवान ने कंगना को थप्पड़ मारने के बाद कहा कि उसकी मां किसान आंदोलन में शामिल हुई थी और कंगना ने किसानों को लेकर कई उल्टी बातें कीं, जिससे वो गुस्सा थीं. अब इस पूरे घटनाक्रम में सिर्फ कंगना रनौत की बात हो रही है, लेकिन इसी दौरान एक और घटना हुई, जो कैमरे में भी कैद हुई. कंगना के साथ खड़े एक शख्स ने वहां मौजूद एक महिला को पीछे से जोरदार थप्पड़ मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. 

कंगना के साथ खड़े शख्स ने मारा थप्पड़
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत के साथ कई लोग मौजूद हैं, ये वीडियो थप्पड़ वाला कांड होने के ठीक बाद का है. कंगना के पास खड़ी एक काले कपड़ों में लड़की जैसे ही आगे आती है तो पीछे खड़ा हिमाचली टोपी पहना शख्स उस पर पीछे से थप्पड़ मारता है. इस दौरान कोई उसे रोकता भी नहीं है. बताया जा रहा है कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि कंगना रनौत का भाई है. 

लोग कर रहे हैं विरोध
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर कह रहे हैं कि जब कंगना वाले मामले की चर्चा हो रही है तो इसकी चर्चा क्यों नहीं है. एक महिला पर शख्स सरेआम हाथ उठा रहा है और इसे लेकर कोई भी कुछ नहीं बोल रहा. वहां खड़े सुरक्षाकर्मी भी चुप हैं. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं. कई लोग कंगना के साथ दिखने वाले इस शख्स की गिरफ्तारी की भी बात कर रहे हैं. 

बता दें कि कंगना रनौत अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं, इसी तरह के कई विवादों के बीच बीजेपी ने कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा का टिकट दे दिया. कंगना ने प्रचार के दौरान भी कई बयान दिए, हालांकि आखिरकार वो चुनाव जीत गईं. 

ये भी पढ़ें - Video: पंचायत वाले फुलेरा गांव का वीडियो हो रहा वायरल, लोगों ने पूछा- रोड बन गया क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
JCB Rescued Goat: JCB ड्राइवर ने रेस्क्यू की बेजुबान बकरी, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान
JCB ड्राइवर ने रेस्क्यू की बेजुबान बकरी, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान
Man Gives Helmet to Child: असम में बाइकर ने बच्चे को दिया हेलमेट, वीडियो देखकर लोग हुए इमोशनल
असम में बाइकर ने बच्चे को दिया हेलमेट, वीडियो देखकर लोग हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget