एक्सप्लोरर

YouTuber Jyoti Malhotra: पहलगाम और राम मंदिर से लेकर पाकिस्तान तक, ज्योति मल्होत्रा के ये पांच वीडियो हो रहे वायरल

Jyoti Malhotra Viral Video: ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा से फिलहाल एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, बताया जा रहा है कि उसके तार पाकिस्तान के कई बड़े अधिकारियों से जुड़े हो सकते हैं.

Jyoti Malhotra Viral Video: हरियाणा की ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि ज्योति और कई लोग मिलकर पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी दे रहे थे. फिलहाल लगातार ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है. ज्योति से इस मामले को लेकर पूछताछ जारी है और उसके तमाम नंबर खंगाले जा रहे हैं. ऐसे में ज्योति मल्होत्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हैं, जिनमें राम मंदिर से लेकर पहलगाम और पाकिस्तान के वीडियो शामिल हैं. 

पहलगाम से बनाया था व्लॉग
ज्योति मल्होत्रा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कश्मीर के उसी पहलगाम में दिख रही हैं, जहां 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. बताया जा रहा है कि ज्योति इस आतंकी हमले से कुछ ही दिन पहले पहलगाम होकर आई थी. हालांकि इस वीडियो में वो लोगों को बताती नजर आ रही है कि वो कैसे पहलगाम घूमने आ सकते हैं. 

पहलगाम हमले के बाद बनाया था वीडियो
ज्योति मल्होत्रा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक वीडियो पोस्ट किया था, इसे भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में ज्योति को कहते हुए सुना जा सकता है कि इस आतंकी हमले में हम लोग भी जिम्मेदार हैं, साथ ही सरकार भी जिम्मेदार है. वहां पर किसी न किसी तरह के सुरक्षा व्यवस्था कम थी, जिसकी वजह से इतना बड़ा अटैक हुआ.

राम मंदिर का वीडियो भी वायरल
पहलगाम के अलावा ज्योति मल्होत्रा का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो राम मंदिर में नजर आ रही है. इस वीडियो में ज्योति बता रही है कि राम मंदिर में भक्तों के लिए क्या-क्या सुविधाएं हैं. साथ ही वो जय श्री राम के नारे भी लगाते हुए दिख रही है. 

वाघा बॉर्डर का वीडियो 
ज्योति मल्होत्रा ने एक वीडियो पाकिस्तान और भारत की सीमा से भी बनाया था, इस दौरान वो अटारी-वाघा बॉर्डर पर दिख रही है. वीडियो में ज्योति बता रही है कि वो एक कदम रखकर पाकिस्तान में पहुंच सकती है. 

पाकिस्तान का दौरा
ज्योति मल्होत्रा का एक और वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल है, उसमें उसे पाकिस्तान जाते हुए देखा जा सकता है. वो इस वीडियो में बता रही है कि उसे 7 दिन के लिए पाकिस्तान जाने की इजाजत मिली है. 

ज्योति मल्होत्रा पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान में वहां के अधिकारियों से मुलाकात की और वहां भारत को लेकर कई तरह की सूचना उन्हें दी. इसके अलावा भारत लौटने के बाद भी वो लगातार पाकिस्तान तक जानकारी पहुंचाने का काम कर रही थी. 

ये भी पढ़ें - साली को मिठाई खिला रहा था दूल्हा, तभी दोस्त ने कर दी खतरनाक हरकत, वीडियो देख आ जाएगी शर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget