एक्सप्लोरर

BSF जवानों के लिए कबाड़ ट्रेन के बाद अब ईरान से लौटे छात्रों के लिए आई खटारा बस, वीडियो हो रहे वायरल

Operation Sindhu Viral Video: ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग से भारतीय लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया जा रहा है, जिसके तहत भारतीय लोग वापस लौट रहे हैं.

Operation Sindhu Viral Video: कुछ दिन पहले बीएसएफ जवानों का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था, जिसमें उनके लिए भेजी गई कबाड़ ट्रेन को लेकर सवाल उठे थे. ये वीडियो खुद बीएसएफ के जवानों ने बनाया था, जो अमरनाथ में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए रवाना हो रहे थे. अब ऐसा ही एक वीडियो बसों का भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ईरान से लौटे कश्मीरी छात्रों के लिए जो बसें आई हैं, उनकी हालत किसी खटारा बस से कम नहीं है. फिलहाल इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. 

ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत लौट रहे लोग
इजरायल और ईरान के बीच पिछले कुछ दिनों से जंग जारी है, दोनों ही देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. इसी बीच भारत सरकार की तरफ से अपने लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया जा रहा है. इसके तहत कई लोग भारत लौट भी चुके हैं. जिनमें कश्मीर के कई छात्र भी शामिल हैं. इन छात्रों के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से कुछ बसों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अंदर से इनकी हालत ऐसी है कि इसमें कुछ घंटे सफर करना भी मुश्किल है. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंदर से बसों की सीटें फटी हुई हैं और हालत काफी खराब है, कई छात्रों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसके वीडियो शेयर किए हैं. छात्रों ने बसों के बारे में सवाल उठाया तो जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक पोस्ट के जरिेए बताया कि इस मुद्दे पर गौर किया गया है और अधिकारियों को इसके बारे में निर्देश दिए गए हैं. फिलहाल इन बसों के वीडियो वायरल होने से अब्दुल्ला सरकार की किरकिरी हो रही है. 

लोगों ने जमकर जाहिर किया गुस्सा
ईरान से लौटे छात्रों को लेने आई बसों के वीडियो देखने के बाद लोग गुस्से में हैं. लोगों का कहना है कि नेताओं के लिए वीआईपी सुविधाएं होती हैं और जब बात आम लोगों की या फिर जवानों की आती है तो उनके साथ यही सलूक किया जाता है. एक यूजर ने लिखा कि सरकार को इस पर शर्म आनी चाहिए. एक दूसरे यूजर ने कहा कि सरकार की तरफ से चल रही बसों की यही हालत है, जब बाकी लोग सफर कर सकते हैं तो ईरान से आए लोग भी इसमें सफर कर लेंगे. 

ये भी पढ़ें - पाकिस्तान के सांसद ने उतार दी अपनी ही सरकार की पतलून, योगी मॉडल की तारीफ वाला वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget