एक्सप्लोरर

Video: जेल से छूटे बुजुर्ग को कोई लेने नहीं आया, फिर पुलिस अफसर ने जो किया, उस वजह से वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: अयोध्या जेल से रिहाई के बाद बुजुर्ग शख्स को कोई भी लेने नहीं पहुंचा तो जेल अधीक्षक ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर उनके घर भिजवाया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Ayodhya Jail Viral Video: उत्तर प्रदेश में राम की नगरी अयोध्या में दिल को पिघला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 98 साल का बुजुर्ग शख्स अपनी सजा पूरी कर जेल से बाहर निकला, तो उसे लेने उसके परिजनों में से कोई भी नहीं आया, लंबा इंतजार होने के बाद जब बुजुर्ग का इंतजार जवाब देने लगा तो जेल अधीक्षक ने कुछ ऐसा कदम उठाया जिसे देखने के बाद यूजर्स की आंखें नम हो गई.

दरअसल इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की अयोध्या जेल से 98 साल के बुजुर्ग शख्स रामसूरत को रिहाई मिलने पर जब कोई लेने नहीं पहुंचा तो जेल के अधीक्षक शशीकांत मिश्रा ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर सिपाहियों के साथ उनके घर तक भिजवाया. जिसे देख यूजर्स की आंखें नम हो गई. वहीं यूजर्स लगातार जेल अधीक्षक के नेकदिली की सराहना करते नजर आ रहे हैं.

5 साल की हुई थी सजा

वीडियो को उत्तर प्रदेश के जेल महानिदेशक के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. फिलहाल अब अयोध्या जेल के अधीक्षक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं उन्हें मानवता की इस कदर मिसाल पेश करने के लिए धन्यवाद भी दिया जा रहा है. एक जानकारी के अनुसार बुजुर्ग शख्स को 5 साल की सजा हुई थी. बुजुर्ग शख्स पर आईपीसी की धारा 452, 323 और 352, के तहत दोषी ठहराया गया था.

वीडियो ने यूजर्स का जीता दिल

वायरल हो रही इस वीडियो में जेल अधीक्षक बुजुर्ग शख्स से बड़े ही विनम्र स्वभाव से बात करते और उन्हें जेल में किए गए काम के लिए कुछ रुपए भी देते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वह कहते हैं कि उनके सिपाही उन्हें घर तक पहुंचा कर आएंगे. जिसे देखने के बाद यूजर्स जेल अधीक्षक के इस मानवता भरे कदम की सराहना करते नहीं थक रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Video: गुस्सैल हाथी ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को उठा कर फेंका, काफी मजेदार है ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक
सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक
'घर पर कोई नहीं था...' रात 2 बजे लहंगा पहनकर लड़की ने किया धमाकेदार डांस, VIDEO वायरल
'घर पर कोई नहीं था...' रात 2 बजे लहंगा पहनकर लड़की ने किया धमाकेदार डांस, VIDEO वायरल
Video of Tirumala Temple: 116 साल की दादी चढ़ीं 3550 सीढ़ियां फिर किए बालाजी धाम के दर्शन, यूजर्स कर रहे सलाम
116 साल की दादी चढ़ीं 3550 सीढ़ियां फिर किए बालाजी धाम के दर्शन, यूजर्स कर रहे सलाम
Joey Chestnut Record: कुछ ही मिनट में खा लिए 76 हॉट-डॉग, कारनामा देख उड़े यूजर्स के होश- यूं दिए रिएक्शन
कुछ ही मिनट में खा लिए 76 हॉट-डॉग, कारनामा देख उड़े यूजर्स के होश- यूं दिए रिएक्शन

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget