एक्सप्लोरर

'मिर्जापुर' की वजह से '12वीं फेल' बन पाया आईपीएस! रेलवे अफसर ने जोड़ा ऐसा कनेक्शन कि हर कोई हैरान

Trending News: भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) के अधिकारी अनंत रूपनगुडी ने '12वीं फेल' में आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की भूमिका निभाने वाले विक्रांत मैसी की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

12th Fail News: विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल ने लोगों के दिलों में खास छाप छोड़ी है. फिल्म में मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी की एक्टिंग से हर कोई बेहद खुश है. वहीं, श्रद्धा जोशी का किरदार निभाने वालीं मेधा शंकर की भी जमकर तारीफ हो रही है. सिनेमा हॉल से लेकर सोशल मीडिया तक, हर तरह इस फिल्म की खूब चर्चा है. इसी बीच रेलवे के एक अधिकारी ने 12वीं फेल की सफलता का कनेक्शन विक्रांत की वेब सीरीज मिर्जापुर से जोड़ा है. उन्होंने ट्वीट के जरिए इस कनेक्शन के बारे में जानकारी भी दी है.

दरअसल,  भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) के अधिकारी अनंत रूपनगुडी ने '12वीं फेल' में आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की भूमिका निभाने वाले विक्रांत मैसी की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म में विक्रांत की सफलता के पीछे का असली कारण बताया है. उन्होंने फिल्म  '12वीं फेल' और 'मिर्जापुर' के दो दृश्यों वाला एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिव्येंदु द्वारा अभिनीत मुन्ना त्रिपाठी द्वारा डांटते हुए देखा गया था. इस क्लिप में दिव्येंदु कहते हैं, छात्रों को राजनीति से दूर रहना चाहिए. पढ़ाई-लिखाई पे ध्यान दो, आईएएस बनो, देश को संभालो. 

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

रूपनगुडी के शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, विक्रांत के चरित्र ने मुन्ना त्रिपाठी की सलाह ली थी जिसके परिणामस्वरूप उन्हें '12वीं फेल' में सफलता मिली. इस मजेदार वीडियो को देख लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं. बता दें कि 12वीं फेल आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष की कहानी बयां करती है. फिल्म में उनकी दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी भी दिखाई गई है. लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई है.

ये भी पढ़ें-

Space Station के अंदर से दिखा धरती का शानदार नजारा, नासा के एस्‍ट्रेनॉट ने कैमरे में कैद किया Video

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget