एक्सप्लोरर

गेटवे ऑफ इंडिया से लहरों के विपरीत तैरने लगा ये IPS अधिकारी... एलिफेंटा की गुफाओं पर पहुंच रचा इतिहास

Viral Video: आईपीएस अधिकारी कृष्ण प्रकाश प्रसाद ने गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा की गुफाओं तक समुद्र की लहरों के खिलाफ तैरकर इतिहास रच दिया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Amazing Viral Video: आए दिन दुनियाभर में रोमांच और एडवेंचर्स स्पोर्ट के शौकीन लोगों को बड़े-बड़े कारनामे करते देखा गया है. हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि वह इसे करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं. दरअसल आईपीएस अधिकारी कृष्ण प्रकाश प्रसाद ने गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा की गुफाओं तक तैरने का कठिन कार्य पूरा किया है. जो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं.

जानकारी के अनुसार 26 मार्च को रविवार के दिन आईएफएस अधिकारी कृष्ण प्रकाश प्रसाद ने लहरों के खिलाफ तैरते हुए उन्होंने 16.20 किलोमीटर की दूरी तय की है. इसके लिए उन्होंने 5 घंटे 26 मिनट का समय लिया. जिस दौरान वह मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर समुद्री लहरों के खिलाफ उस पर सवार हुए थे. आमतौर पर बाकी तैराक समुद्री लहरों के साथ इसी दूरी को एलीफेंटा गुफाओं से गेटवे ऑफ इंडिया के बीच तैरते हैं. 

लहरों के विपरीत तैर कर रचा इतिहास

इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो को ट्विटर पर कृष्ण प्रकाश ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ही पोस्ट किया है. उनके अनुसार उनका यह एडवेंचर अभियान 'डूबने की रोकथाम जागरूकता' को समर्पित है. फिलहाल वीडियो में कृष्ण प्रकाश को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से समुद्र में छलांग लगाकर अपनी तैराकी शुरू करते और एलीफेंटा गुफाओं के पास उसे खत्म करते देखा जा रहा है.

यूजर्स को भाया वीडियो

अपने इस लक्ष्य को हासिल करने और इतिहास रचने के बाद कृष्ण प्रकाश काफी खुश नजर आए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक 86 हजार से ज्यादा व्यूज और 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. वीडियो को देख यूजर्स लगातार उनके इस साहसिक काम की सराहना करते नजर आ रहे हैं. ज्यादातर यूजर्स ने उन्हें इतिहास रचने के लिए बधाई दी है.

यह भी पढ़ेंः Video: उर्फी जावेद की ही तरह शख्स ने पहना बोरी से बना कुर्ता, यूजर्स ने दिए फनी रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
भारत में हुआ पाकिस्तानी महिला के बेटे का इलाज, जमकर की व्यवस्थाओं की तारीफ
भारत में हुआ पाकिस्तानी महिला के बेटे का इलाज, जमकर की व्यवस्थाओं की तारीफ
Viral Video: ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला
ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget