एक्सप्लोरर

'इंडियन पिटाई लीग...', दिल्ली में IPL मैच के दौरान आपस में भिड़ गए लड़का और लड़की, जमकर हुई धुनाई

Viral Video: मैच के दर्शकों को पहले तो लगा कि शायद कैमरे के लिए कोई मजाक हो रहा है, लेकिन अगले ही पल लड़की की फ्लाइंग चप्पल और लड़के का बचाव मोड देख सब समझ गए.

IPL 2025 का हर मैच रोमांच से भरपूर होता है, लेकिन कल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जो हुआ, उसने मैच को तो पीछे छोड़ दिया. एक ओर गेंदबाज चौके छक्कों से परेशान था, तो दूसरी ओर दर्शक दीर्घा में एक लड़का और लड़की एक-दूसरे पर लात घूंसे बरसाने में जुटे थे. बिना किसी अंपायर, बाउंड्री या नियम के इस फाइट को अंजाम दिया गया. जो लोग मैच देखने आए थे, उनके लिए असली एंटरटेनमेंट तो स्टैंड्स में चल रहा था. दरअसल, अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में जबरदस्त छक्के चौकों की बारिश तो मैदान में हो रही थी, लेकिन असली फाइट ऑफ द डे तो दर्शक दीर्घा में चल रही थी. 

दर्शक दीर्घा में जमकर चले लात घूंसे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का और लड़की आपस में किसी WWE रेसलर की तरह भिड़े हुए हैं. लात, घूंसे, बाल खींचना और चिल्लाना सब कुछ लाइव पब्लिक शो के रूप में चल रहा था. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद आप खुद भी हैरान रह जाएंगे. वीडियो में झगड़ा दो लड़कों के बीच शुरू हुआ था, जिसमें बीच बचाव के दौरान लड़की ने भी अपने हाथ साफ कर लिए.

लड़की के साथ आए घर वालों का हुआ था झगड़ा

मैच के दर्शकों को पहले तो लगा कि शायद कैमरे के लिए कोई मजाक हो रहा है, लेकिन अगले ही पल लड़की की फ्लाइंग चप्पल और लड़के का बचाव मोड देख सब समझ गए, मामला सीरियस था भाई. कुछ लोग उन्हें छुड़ाने दौड़े, तो कुछ ने मौका देखकर वीडियो बनाना बेहतर समझा और वही अब सोशल मीडिया पर क्रिकेट से ज्यादा लड़का लड़की का ये WWE शो ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में पहले लड़की उस शख्स पर भारी पड़ती है और उसके बाल नोचते हुए उसे धोबी पछाड़ दे देती है. जिसके बाद लड़का भी ताव में आकर दो चार उस लड़की के परिवार वालों को जड़ ही देता है. देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो जाती है, बाद में स्टेडियम के गार्ड वहां आकर मामला शांत कराते हैं.

यह भी पढ़ें: गजब टोपीबाज बॉयफ्रेंड है... गर्लफ्रेंड को गिफ्ट भेजकर लिया ब्रेकअप का बदला, मजेदार है मामला

यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...IPL में अब टिकट दो मैचों के लिए मिलना चाहिए, एक मैदान में और दूसरा दर्शक दीर्घा में. एक और यूजर ने लिखा...लगता है दोनों अलग अलग टीम के सपोर्टर थे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....बड़ी खतरनाक औरत है भाई.

यह भी पढ़ें: OYO रूम का दरवाजा रह गया खुला, मेट्रो स्टेशन से चिल्लाकर बोले लोग- ‘भाई गेट तो लगा ले...’ वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दान के पैसों को लेकर बौद्ध भिक्षुओं में हुआ मल्ल्युद्ध, वीडियो वायरल
दान के पैसों को लेकर बौद्ध भिक्षुओं में हुआ मल्ल्युद्ध, वीडियो वायरल
गुजरात की यूनिवर्सिटी में लगाए गए एंटी-सुसाइड फैन, सामने आया वीडियो
गुजरात की यूनिवर्सिटी में लगाए गए एंटी-सुसाइड फैन, सामने आया वीडियो
ये तो अर्जुन निकली...महिला ने शीशे में देखकर लगाया निशाना, यूजर्स हैरान
ये तो अर्जुन निकली...महिला ने शीशे में देखकर लगाया निशाना, यूजर्स हैरान
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget