एक्सप्लोरर

Viral Video: जीरो डिग्री तापमान में पीर पंजाल पर सेना के जवानों ने किया योग, वीडियो देख गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सेना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगा कर रही है. इसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है.

Trending Video: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया ने एक साथ कई जगहों पर योगा किया. दुनिया के अलग अलग कोनों से योगा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसे में भारतीय सेना ने भी देश के अलग अलग हिस्सों में योगा कर देश और दुश्मन को संदेश दिया की वे कितनी ताकतवर है और अपने देश के प्रति समर्पित है. ऐसे में भारतीय सेना के योग करते हुए अलग अलग वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है. आइए आपको बताते हैं कहां किया भारतीय सेना ने योग.

हजारों फीट की ऊंचाई पर किया योगा

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सेना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगा कर रही है. इसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है. वायरल वीडियो ऊंची पीर पंजाल पर्वतमाला का है जहां हजारों फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना के जवान एक साथ योगा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि यहां आज दिन में तापमान जीरो डिग्री के आसपास था. भारतीय सेना का यह ड्रोन व्यू अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इंडियन आर्मी ने इस वीडियो को जारी कर देश के जवानों की ताकत को लोगों के सामने दिखाया. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने भी शेयर किया जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कश्मीर की डल लेक के किनारे योगा दिवस के मौके पर योग किया. कई सितारे और नेता इस मौके पर योगा करते हुए दिखाई दिए. भारतीय सेना के इस वीडियो में जवान राष्ट्रीय ध्वज के पास खड़े होकर तरह तरह के योग आसन करते नजर आ रहे हैं.

देखें वीडियो

वीडियो को ANI के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स भी इस पर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..जय हो हमारे देश के जवानों की. एक और यूजर ने लिखा...योगा करते हुए देख देश के जवानों की ताकत का अंदाजा हुआ जो कि खुश करने वाला अहसास है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इतनी ऊंचाई पर ऐसा कारनामा सिर्फ भारतीय सेना ही कर सकती है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बारिश से मौसम सुहाना, यूजर्स बोले- आतिशी की भूख हड़ताल से घबराए इंद्रदेव!

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
195 Kisses Record Viral Video: 30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
Cute Baby Mud Viral Video: मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
Maharashtra Flood Viral Video: बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget