एक्सप्लोरर

क्योंकि हम दुश्मन हैं... लंदन की ट्रेन में भिड़ गए हिंदुस्तानी-पाकिस्तानी, वीडियो हो गया वायरल

लंदन की ट्रेन में भारत और पाकिस्तानी यात्री के बीच बहस का वीडियो वायरल हो गया. ये बातचीत भारत-पाक रिश्तों की तकरार में बदल गई. भारतीय यात्री ने संयम बनाए रखा जबकि पाकिस्तानी यात्री ने दुश्मनी जताई.

लंदन की एक ट्रेन में भारतीय मूल के यात्री और पाक‍िस्‍तान शख्‍स के बीच हुई कहासुनी का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो गया है. यह वाकया एलिजाबेथ लाइन की ट्रेन में हुआ. जहां मामूली बातचीत देखते ही देखते राष्‍ट्रीय पहचान को लेकर बहस में बदल गई. 

तुम पाक‍िस्‍तानी हो और मैं भारतीय, क्‍या इसमें द‍िक्‍कत है?

वायरल हो रहे वीड‍ियो में देखा जा सकता है क‍ि भारतीय यात्री शांत अंदाज में सामने खड़े पाकिस्‍तानी व्‍यक्‍त‍ि से सवाल करता है, तुम पाकिस्‍तानी हो और मैं भारतीय, क्‍या इसमें कोई समस्‍या है? इस पर पाक‍िस्‍तानी शख्‍स जवाब देता है हां, क्‍योंक‍ि हम दुश्‍मन है. भारतीय यात्री हैरानी से पूछता है हम दुश्मन हैं? जिस पर वह व्यक्ति सिर हिलाकर हामी भरता है. इसके बाद भारतीय युवक संयम बनाए रखते हुए कहता है मुझे तुमसे कोई समस्या नहीं है... यह वीडियो तो वायरल हो जाएगा इस पर पाकिस्तानी शख्‍स भी जवाब देता है हां, तुम इसे वायरल कर दो. 

अगले स्टेशन पर उतर गया पाकिस्तानी शख्‍स 

वीडियो में आगे दिखता है कि अगले स्टेशन पर पाकिस्तानी यात्री ट्रेन से उतर जाता है. कैमरा रिकॉर्ड कर रहा शख्‍स कहता है व्हाइटचैपल पर उतर जाओ. 

सोशल मीडिया पर बवाल 

यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही चर्चा का विषय बन गया. कई यूजर्स ने पाकिस्तानी यात्री की सोच की निंदा की और कहा कि यह अनावश्यक दुश्‍मनी है. वहीं एक यूजर ने लिखा की ट्रेन में खुलेआम दुश्मनी जताना बताता है कि नफरत सरहदों तक सीम‍ित नहीं है. एक और व्यक्ति ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि भारतीय यात्री ने जिस तरह शांति बनाए रखी, वहीं असली ताकत है. जबकि पाकिस्तान शख्‍स ने बेवजह नफरत फैलाई. कुछ और यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि दूसरे मुल्‍क में भी दुश्मनी ढूंढते हैं. यही इनकी मानसिकता है. वहीं कुछ ने कहा क‍ि यही  वजह है कि दुनिया भर में नफरत के लिए पहचाने जाते हैं. लंदन की ट्रेन में हुआ यह छोटा-सा वाकया सोशल मीडिया पर भारत-पाक रिश्तों पर नई बेहस छेड़ गया है. जहां एक ओर भारतीय यात्री ने शांति और संयम का परिचय दिया, वहीं पाकिस्तानी शख्‍स का रवैया नफरत से भरा हुआ दिखा.

ये भी पढ़ें-और दे दो इन्हें चाबी! खंभे से बुरी तरह से टकराए बाइक सवार बच्चे- होश उड़ा देगा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक
खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच
खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच
1 करोड़ लोगों ने देखा यह वीडियो! टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच
1 करोड़ लोगों ने देखा यह वीडियो! टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget