एक्सप्लोरर

Watch: 'मैं बोल रहा हूं ले रिव्यू', रोहित ने माना कोहली का कहना, फिर हुआ ये

IND vs WI T20 Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी-20 में पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रिव्यू लेने या न लेने के फैसल में नए कप्तान रोहित शर्मा की मदद की.

IND vs WI 1st T20: भारत और वेस्टइंडीज (India and West Indies) के बीच बुधवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में एक मजेदार वाकया हुआ. वेस्टइंडीज की पारी के आठवें ओवर में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Shrama) के बीच रिव्यू के फैसले से जुड़ी बातचीत चल रही थी और यह पूरी बातचीत स्टम्प माइक में बहुत साफ-साफ तरह से कैद हो गई.

दरअसल, आठवें ओवर में रवि बिश्‍नोई की एक गेंद रोस्‍टन चेस के लेग साइड से निकलकर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई. पंत ने फौरन स्टंपिंग कर दी. आउट की जोरदार अपील हुई लेकिन मैदानी अंपायर ने गेंद को वाइड बता दिया.

भारतीय खिलाड़ियों को लगा कि गेंद पहले तो बल्ले से छूकर गई है यानी कैच आउट है और अगर ऐसा नहीं भी हुआ तो स्टंपिंग तो हो ही सकती है. कप्तान रोहित शर्मा के पास रिव्यू लेने का मौका था लेकिन वह सोच में पड़ गए. इसी बीच पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उन्हें सलाह दी कि रिव्यू लेना चाहिए.

स्टम्प माइक में कैद आवाज में साफ तौर पर कोहली और रोहित के बीच बातचीत सुनाई दी. इसमें कोहली कह रहे हैं, 'बैट और पैड दोनों लगा है. दो आवाज आया है.' तब रोहित पूछते हैं, 'दो रिव्यू बाकी है ना' तो कोहली कहते हैं, 'मैं बोल रहा हूं तू ले, दो आवाज आया है.'

इसके बाद रिव्यू में साफ हुआ कि चेस का न तो बल्‍ला गेंद पर लगा और न ही वह क्रीज से बाहर थे. ऐसे में वह नॉट आउट करार दिए गए. हालांकि भारत को रिव्यू नहीं गंवाना पड़ा क्योंकि गेंद पैड से टच होकर गई थी यानी वाइड बॉल नहीं थी. ऐसे में कोहली की सलाह चाहे पूरी तरह सही नहीं रही लेकिन भारत ने कम से कम एक गेंद और एक रन तो बचा ही लिया.

भारत ने सीरीज में ली 1-0 की लीड
भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में वेस्‍टइंडीज को 7 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वेस्‍टइंडीज ने मैच में पहले बल्‍लेबाजी करेत हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया. डेब्यू मैच खेल रहे रवि बिश्नोई को शानदार प्रदर्शन के चलते 'मैन ऑफ दी मैच' चुना गया.

यह भी पढ़ें..

Rajasthan Royals: 'ओम शांति ओम' गीत का रॉयल्स वर्जन हो रहा वायरल, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

IPL Auction 2022: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने IPL में नहीं बिकने पर कही बड़ी बात, बताया आखिर क्यों हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget