एक्सप्लोरर

कोरोना काल में इस साल ये 5 जुगाड़ रहे चर्चा में, नई तरकीबें जो हो गईं वायरल

किसी परिस्थिति के अनरूप खुद को ढाल लेना और परेशानियों को धता बताते हुए उसका हल खोज लेना कोई भारतीयों से सीखे. भारत के जुगाड़ की कोई काट नहीं है. इस भारतीय शब्द ने ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी जगह बनाई है. इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना वायरस से प्रभावित हैं इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुछ फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं. जो जुगाड़ का एक बेहतरीन उदाहारण हैं.

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में इन दिनों कोरोना वायरस महामारी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है, लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर इस वायरस ने मानों ग्रहण ही लगा दिया हो. न्यू नॉर्मल ने लोगों के जीने का अंदाज ही बदल दिया. पर इन सबके बीच हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेना इंसानी फिदरत है और भारतीयों का इस मामले में कोई तोड़ नहीं. ऐसा ही कुछ इस बीतते साल में हमें देखने को मिला. तो आइए जानते हैं साल 2020 के टॉप 5 जुगाड़ के बारे में....

रेफ्रीजरेटर ट्रे फॉर ऑनलाइन क्लास

इसमें पहले नंबर पर है बच्चों को पढ़ाने के लिए फ्रिज के ट्रे का इस्तेमाल, अरे, चौंकिए मत. दरअसल न्यू नॉर्मल में ऑनलाइन क्लासेज का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है औऱ पूरे दिन हाथ में फोन पकड़े बच्चों को पढ़ाना कोई आसान बात नहीं हो सकती. इसलिए एक टीचर ने कमाल का आइडिया निकाला. टीचर ने फ्रिज के ट्रांसपैरेंट ट्रे को दो डब्बों के ऊपर रखकर व्यूइंग ग्लास की तरह इस्तेमाल किया, जिससे उनकी फोन को लगातार हाथ में पकड़े रहने की जरूरत खत्म हो गई. सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें एक टीचर इस जुगाड़ के जरिए बच्चों की ऑनलाइल क्लास लेते और उनकी प्रॉब्लम साल्व करते दिखाया गया है. यह पोस्ट वायरल हो गई है और इसपर जमकर लोगों के रिएक्शंस आ रहे हैं.

हैंगर ट्राइपॉड

दूसरा जुगाड़ भी ऑनलाइन क्लासेज को लेकर ही इस्तेमाल किया गया है. इसमें मसला था टीचर और बोर्ड के सही एंगल का ताकि बच्चों को साफ-साफ दिखाई दे सके कि टीचर पढ़ा क्या रही हैं. पुणे की एक कैमेस्ट्री टीचर ने दिमाग लगाया और हैंगर ट्राइपॉड बना दिया. सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें बोर्ड के पास एक टीचर बच्चों को पढ़ाती दिख रही हैं और सामने कुर्सी के ऊपरी हिस्से पर कपड़े की रस्सियों के सहारे एक हैंगर को उलटा बांधा गया है जो कि ऊपर से भी बंधा हुआ है औऱ उसपर फिक्स है एक मोबाइल ताकि ऑनलाइन क्लास के समय बच्चों को टीचर और बोर्ड दोनों ठीक तरह से दिखाई दे सके.

ऑटोमेटिक पानी पुरी मशीन

कोरोना काल में सबसे ज्यादा बात सोशल डिस्टेशिंग पर की गई. औऱ होनी भी चाहिए क्योंकि ये इंफेक्शन से बचने का रामबाण उपाय है. ऐसे में पानी पूरी के दिवानों के लिए रायपुर के एक दुकान वाले ने कमाल की तरकीब निकाली. किसी भी चीज को बिना हाथ लगाए पानी पुरी का स्वाद चखाने के लिए ऑटोमेटिक पानी पुरी मशीन बनाई. इस मशीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है औऱ लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार सिर्फ आपको पुरी की स्टफिंग करके देता है और सामने फ्लवर्ड पानी की मशीनें लगी हुई हैं जिसमें आप मिंट, लहसुन, खट्ठा मीठा जैसा चाहे पानी ले सकते हैं. पानी पुरी के स्वाद को चार चांद लगाने में सबसे बड़ा योगदान फ्लेवर्ड पानी का ही होता है.

मिल्क पाइप

सोशल डिस्टेशिंग को ही मेनटेन करने के लिए एक दूध वाला भी काफी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर की है जिसमें दूध वाले का शानदार देशी जुगाड़ दिखाई दे रहा है. ये मामला कहां का है ये तो नहीं पता पर है बेहद दिलचस्प. पोस्ट में देखा जा सकता है कि दूध वाले ने अपनी मोटरसाइकिल के दोनों तरफ दूध के डिब्बे टांगे हुए हैं जो एक पाइप से जुड़ा हुआ है उसके ऊपर की तरफ कीप लगी हुई है. दुध लेने वाले लोग आते हैं उसे अपनी जरूरत बताते हैं और सोशल डिस्टेशिंग का पूरा ख्याल रखते हुए दूध उन्हें मिल जाता है.

बैंक में चेक को उठाने के लिए चिमटे का इस्तेमाल

कोरोना वायरस के खौफ से बैंक भी अछूते नहीं हैं. जैसा कि सबको पता है कि बैंक सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ वाले जगहों में से एक होता है जहां हमेशा किसी ना किसी का आना जाना लगा रहता है. सोशल मीडिया पर एक बैंक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चेक के जरिए पैसे निकालने एक महिला बैंक में पहुंचती है और चेक वहां खड़े कर्मचारी को देती है. चेक को हाथों से छूने की बजाय बैंक कर्मचारी चिमटे से चेक को उठाता है फिर उसे प्रेस करता है औऱ उसके बाद आगे का काम करता है. इस तरह पूरी एहतियात और सुरक्षा के साथ पैसे का लेनदेन हो जाता है. इस वीडियो को आनंद महिंद्र ने शानदार कैप्शन के साथ शेयर किया है.

भारत में TikTok बैन होने के बाद 2020 में इन देसी शॉर्ट वीडियो एप्स की रही धूम 

भारतीय बाजार में ये 5G स्मार्टफोन मचा रहे हैं धूम, जानें इनकी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: कैब को बनाया OYO तो भड़का ड्राइवर, कपल को ऑन कैमरा लगाई फटकार- वीडियो वायरल
कैब को बनाया OYO तो भड़का ड्राइवर, कपल को ऑन कैमरा लगाई फटकार- वीडियो वायरल
'बिल्ली और किंग कोबरा आमने सामने' रिएक्शन टाइम की हुई जंग- देखिए फिर किसने मारी बाजी- वीडियो वायरल
'बिल्ली और किंग कोबरा आमने सामने' रिएक्शन टाइम की हुई जंग- देखिए फिर किसने मारी बाजी
'गजब का टैलेंट है' जिस कड़ाही में तली पकोड़ियां उसी में बना डाली चाय- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
'गजब का टैलेंट है' जिस कड़ाही में तली पकोड़ियां उसी में बना डाली चाय- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
'जानू सांप बना दो सांप' बाइक को नागिन की तरह लहरा रहे छपरियों का बना भूत- वीडियो वायरल
'जानू सांप बना दो सांप' बाइक को नागिन की तरह लहरा रहे छपरियों का बना भूत- वीडियो वायरल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget