एक्सप्लोरर

नशे में धुत शख्स ने अपनी कार-लैपटॉप और मोबाइल अनजान व्यक्ति को सौंपा, खुद मेट्रो से गया घर, सुबह नींद से जागा तो उड़ गए होश

शख्स ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि कार के अलावा, उसका मोबाइल, लैपटॉप, 18 हजार के करीब कैश भी अनजान शख्स अपने साथ लेकर फरार हो गया है.

हरियाणा के गुरुग्राम से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. दरअसल गुरुग्राम में हुआ कुछ यूं...कि एक शख्स ने पहले तो एक अनजान व्यक्ति के साथ अपनी ही कार में जमकर शराब पी. उसने इतनी शराब पी ली कि वो यह तक भूल गया कि जिस कार में बैठकर वो शराब पी रहा है, वो तो उसकी अपनी कार है. बस फिर क्या जैसे ही अनजान व्यक्ति ने उससे कहा कि वो कार से उतर जाए, नशे में धुत शख्स चुपचाप उतर गया और मेट्रो में सफर करके घर पहुंचा.

शख्स घर जाकर गहरी नींद में सो गया. जब सुबह उसका नशा उतरा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जब उसे पता चला कि नशे में होने की वजह से उसको कितना बड़ा चूना लग गया है तो वह सकते में आ गया. इसके बाद उसने तुरंत पुलिस स्टेशन का रुख किया और उस अनजबी शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. शख्स ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि कार के अलावा, उसका मोबाइल, लैपटॉप, 18 हजार के करीब कैश भी अनजान शख्स अपने साथ लेकर फरार हो गया है. 

सीसीटीवी की मदद ले रही पुलिस

अब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी की मदद से उस अनजान शख्स का पता लगा रही है, जिसने बहुत सफाई से इस चोरी की घटना को अंजाम दिया. शख्स ग्रेटर कैलाश-2 का रहने वाला है. उसका नाम अमित प्रकाश है, जो गुरुग्राम की एक फर्म में नौकरी करता है. अमित 9 जून को अपनी नौकरी से वापस लौटते वक्त उस अनजान शख्स से मिला था. अमित शराब लेने के लिए एक वाइन शॉप पर गया था, जहां वो शख्स भी मौजूद था.

अनजान शख्स के साथ पीने लगा शराब

अमित ने वाइन शॉप में 2000 की शराब की बोतल के लिए गलती से 20,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे. हालांकि वाइन शॉप के कर्मचारी ने उसे 18,000 रुपये वापस कर दिए. इसके बाद अमित अपनी कार में आया और उसी में बैठकर शराब पीने लगा. तभी एक अनजान शख्स ने उससे शराब की डिमांड की, जिसके बाद अमित ने उसे अपनी कार में ही बैठा लिया. दोनों ने पहले तो जमकर शराब पी. कुछ दूर तक साथ में गाड़ी में गए. फिर अनजान शख्स ने अमित को गाड़ी से उतरने को कहा. 

ऑटो लेकर मेट्रो स्टेशन पहुंचा

अमित नशे में था, इसलिए वो चुपचाप गाड़ी से उतर गया और ऑटो लेकर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक पहुंचे. मेट्रो में सफर करने के बाद जब वो घर पहुंचे, तो तुरंत गहरी नींद में सो गए. जब उनकी अगले दिन यानी 10 जून को नींद खुली तो उनको पता चला कि वो अपना सारा कीमती सामान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: महिला की गोद में लेटे 'पपी' को घसीट ले गया पिटबुल, चबाने लगा मुंह, हिलाकर रख देगा ये Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget