एक्सप्लोरर

महिला की गोद में लेटे 'पपी' को घसीट ले गया पिटबुल, चबाने लगा मुंह, हिलाकर रख देगा ये Video

पिटबुल कुत्ते को सबसे खतरनाक कुत्तों में से एक माना जाता है. हाल ही में सामने आए एक वीडियो से ये साबित हो गया है. दरअसल एक पिटबुल ने महिला की गोद में बैठे कुत्ते पर हमला कर दिया.

अमेरिका के फ्लोरिडा में पिटबुल कुत्ते ने कुछ ऐसा किया है, जिसने सभी का दिल दहला कर रख दिया. फ्लोरिडा के बोका रेटन में यार्ड हाउस नाम से एक रेस्तरां हैं. यहां पर कुत्ते का बच्चा यानी एक पपी अपनी मालकिन की गोद में बैठा हुआ था. तभी वहां एक पिटबुल आया और और वह उसे महिला की गोद से घसीट कर ले गया. एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां के हालात कैसे हैं. 

इस भयानक मंजर के गवाह बने चश्मदीदों ने बताया कि पिटबुल एकदम से टेबल की ओर बढ़ा और उसने कुत्ते पर हमला कर दिया. वहां मौजूद जितने भी लोग इस घटना के गवाह बने, उनकी रूह कांप उठी. ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों ने पिटबुल के हमले के बाद मासूम पपी के मालिक को उसके खून से लथपथ कटे हुए कान को जमीन से उठाते हुए देखा. ये जितना घिनौना है, उतना ही परेशान कर देने वाला है. वीडियो में पिटबुल के हमले के बाद चीख-पुकार को सुना जा सकता है. 

वीडियो में दिखा भयानक मंजर

वीडियो की शुरुआत कुछ यूं होती है कि लोगों की सबसे पहले चीख-पुकार सुनाई देती है. फिर रेस्तरां के एक वेटर को पिटबुल को काबू में करते हुए और उसे पपी से दूर करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, पिटबुल काबू में आना तो दूर बल्कि पपी की गर्दन को कसकर पकड़ लेता है. पपी को पिटबुल की जकड़ से आजाद करने में हो रही मशक्कत को देखा जा सकता है. 

इसी दौरान नीले रंग की शर्ट पहना हुआ एक कस्टमर आगे आता है और पिटबुल को लात मारता है, जबकि सफेद शर्ट पर पहने हुए एक और कस्टमर को पिटबुल का मुंह खोलने की कोशिश करता है, ताकि पपी जकड़ से आजाद हो जाए. हालात ऐसे हो जाते हैं कि कस्टमर को पिटबुल के मुंह पर मुक्का पड़ता है, ताकि वह अपने जबड़े से पपी को आजाद कर दे. 

करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

जिन लोगों ने इस पूरे वाक्ये को अपने कैमरों में रिकॉर्ड किया, वे इस बात से अचंभित थे कि आखिर पिटबुल कुत्ते को छोड़ क्यों नहीं रहा था. हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पिटबुल पपी को छोड़ देता है. ऐसा उस व्यक्ति की वजह से होता है, जिसने पिटबुल के मुंह पर मुक्का मारा था. पपी के आजाद होने के बाद ये व्यक्ति पिटबुल को पकड़ लेता है, ताकि वह फिर से हमला न करे .

ये भी पढ़ें: ये क्या...घास नहीं मांस खाता है हिरण! नहीं हो रहा यकीन तो देखें सांप को चबाने का ये वायरल Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget