एक्सप्लोरर

बर्गर बनाने वाले को यूजर्स ने सुनाई आजीवन कारावास की सज़ा, Video में देखिए क्या है वजह

Viral Recipe Video: बर्गर बनाने वाले का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस रेसिपी को यूजर्स ने सिरे से नकार दिया है. आगे वीडियो में देखिए ये अजीबोगरीब रेसिपी.

Trending Gulab Jamun Burger Video: सोशल मीडिया पर हर दिन नई-नई रेसिपीज के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमे से कुछ रेसिपीज बेहद अजीब होती है जिन्हें देखकर खाने का मन ही नहीं करता है. ऐसे कई रेसिपीज के वीडियो हम आपको दिखा चुके हैं जैसे आइस्क्रीम पिज्जा, लहसुन से बनी आइसक्रीम और न जाने क्या-क्या. इन दिनों गुलाब जामुन बर्गर का वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत अजीबोगरीब है.

ट्विटर पर आजकल गुलाब जामुन बर्गर का वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है इसीलिए नहीं कि ये रेसिपी यूजर्स को बहुत स्वादिष्ट लग रही है बल्कि इसलिए कि उनको ये रेसिपी बहुत वीयर्ड लग रही है. गुलाब जामुन के पकौड़े से लेकर फैंटा मैगी, अब एक नई रेसिपी भी इस कड़ी में जुड़ गई है जो है गुलाब जामुन बर्गर.

वीडियो देखिए:

 

क्या है गुलाब जामुन बर्गर

वीडियो में एक आदमी को बन्स को बीच से हाफ करके उसमें गुलाब जामुन और चाशनी डालते हुए दिखाया गया है. फिर एक्स्ट्रा चाशनी को निकालने के लिए वो इसे निचोड़ते हैं और फिर इसे तवे पर रखकर सेंकते हैं. एक महिला को ये आदमी ये गुलाब जामुन बर्गर परोसता है जिसे अंत में इस अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन का स्वाद चखते वीडियो में देखा जा सकता है.

वीडियो हुआ वायरल

19 सितंबर को शेयर किए जाने के बाद से इस अजीबोगरीब वीडियो को 4.2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 600 से अधिक लाइक के साथ यूजर्स के टिप्पणियों की झड़ी लग गई है. जहां कई यूजर्स ने गुलाब जामुन बर्गर को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की, वहीं बहुत कम लोगों इसे पसंद भी किया है.

वीडियो पर आए मजेदार कॉमेंट्स

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि, "प्लीज ऐसा मत करो" एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, "आपको पैरोल की संभावना के बिना 3 आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है." एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, "इस तरह के कामों को संज्ञेय अपराध बनाने के लिए आईपीसी में संशोधन की जरूरत है." "गुलबर्गर !!"

ये भी पढ़ें: 

Viral Video: इस शख्स ने आइसक्रीम से बनाया वेजीटेबल पिज्जा, यूजर्स ने किया Boycott

Watch: लहसुन की Ice-Cream का वीडियो वायरल, अजीबोगरीब रेसिपी देख यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
Viral Video: वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर
वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget