एक्सप्लोरर

एक कॉल और शादी कैंसिल! राजस्थान में 6 फेरों के बाद दूल्हे ने किया शादी से इंकार, फिर जमकर हुआ बवाल

राजस्थान के करौली जिले में शादी टूटने का मामला सामने आया है, जहां दूल्हा दुल्हन बस शादी के बंधन बंधने ही वाले थे कि अचानक दूल्हे ने फोन पर बात करते हुए शादी से इनकार कर दिया.

Trending Video: भारत में रोज न जाने कितनी शादियां होती है और बिगड़ती हैं. लेकिन उनके बिगड़ने के पीछे एक ठोस वजह का होना जरूरी इसलिए होता है क्योंकि शादी कोई गुड्डे गुड्डियों का खेल नहीं है. लेकिन राजस्थान में एक शादी अपने छठवें फेरे पर आते आते टूट गई और इसके पीछे की वजह थी केवल एक फोन कॉल, जो कि बार बार दूल्हे को आ रहा था. जैसे ही दूल्हे ने कॉल पिक किया वैसे ही उसने शादी से साफ इंकार कर दिया. फिर क्या था, वही हुआ जो स्वाभाविक था. दुल्हन पक्ष के लोग बुरी तरह से भड़क गए और फिर हुआ गदर. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर.

दूल्हे को आया कॉल और शादी से कर दिया इनकार

दरअसल, राजस्थान के करौली जिले में शादी टूटने का एक हैरानकुन मामला सामने आया है, जहां दूल्हा दुल्हन बस शादी के बंधन बंधने ही वाले थे कि अचानक दूल्हे ने फोन पर बात करते हुए शादी से इनकार कर दिया. दूल्हा दुल्हन के 6 फेरे पूरे हो चुके थे, लेकिन तभी दूल्हे ने सातवां फेरा लेने से मना कर दिया. इसके बाद लड़की वालों ने दूल्हे वालों को बंधक बना लिया. आपको बता दें कि पूरे मामले की शुरुआत हुए दूल्हे के फोन की घंटी बजने से जो कि बार बार फेरों के वक्त बज रही थी. आजीज आकर जब दूल्हे ने फोन उठाया तो उसने बात करते हुए सातवां फेरा लेने से मना कर दिया जिसके बाध शादी पूरी ही होने वाली थी.

56 लाख रुपये की लड़की वालों ने कर दी मांग

माहौल खराब होते देख स्थानीचय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान लिए. हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है. लड़की वालों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने शादी में करीब 56 लाख रुपये खर्च किए हैं और वो चाहते हैं कि ये खर्च उन्हें वापस लौटाया जाए. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि फोन किसका था और दूल्हे की फोन पर क्या बातचीत हुई.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा...जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 

यूजर्स ने भी सुनाई खरी खोटी

सोशल मीडिया पर जैसे ही मामला वायरल हुआ वैसे ही इस पर प्रतिक्रिया देने वाले लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने तरह तरह के रिएक्शन देते हुए दूल्हे पक्ष के लोगों पर जमकर हमला बोला. एक यूजर ने लिखा...कैसे कैसे लोग है, इतनी हिम्मत इन लोगों में कहां से आ जाती है. एक और यूजर ने लिखा..दूल्हा पक्ष शादी का खर्च दे दे और फिर जहां जाना है वहां जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...लड़की का चक्कर बाबू भैया.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Elephant Protecting Forest: JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Dog Head Stuck Into Wall: डोगेश भाई फंस गए दीवार में! सिर अंदर-बाकी बॉडी बाहर, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
डोगेश भाई फंस गए दीवार में! सिर अंदर-बाकी बॉडी बाहर, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Milk Tanker Overturned: मुफत का मिल रहा है लूट लो... सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक, देखें वीडियो
मुफत का मिल रहा है लूट लो... सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक, देखें वीडियो

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget