एक्सप्लोरर

एक पेट्रोल पंप और 210 बीघा जमीन... बंदे को मिला इतना दहेज की चौंक गए यूजर्स, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शादी से जुड़े एक वीडियो ने सबको चौंका दिया है. अनोखे दहेज को लेकर लोग हैरान हैं और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर आपको अक्सर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते दिख जाते हैं. कभी कोई मजेदार वीडियो लोगों का दिल जीत लेता है. तो कभी कोई अजीब सा वीडियो चर्चा का कारण बन जाता है. इन दिनों एक ऐसा वीडियो ट्रेंड में है जिसे देखकर यूजर्स दंग रह गए. दरअस  इसमें शादी के वक्त दूल्हे को दहेज में इतना कुछ मिला कि लोग आंखें फाड़कर देख रहे हैं. वीडियो में दहेज के तौर पर पेट्रोल पंप और 210 बीघा जमीन दिए जाने की बात सामने आई है. इस अनोखी खबर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. लोग हैरानी जताते हुए तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो. 

इतना दहेज मिला देख के आंखे खुली रह जाएंगी 

भारत में यूं तो दहेज कानूनन अपराध है लेकिन आए दिन ऐसे मामले देखने को मिल जाते हैं जहां लड़की वालों की तरफ से लड़के वालों को जमकर दहेज दिया जाता है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है. यहां हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

यह भी पढ़ें:Video: लड़की को प्रपोज करते ही फट गया ज्वालामुखी, लोग बोले- अभी ये हाल है, शादी के बाद क्या होगा

वीडियो में शादी की रस्में और गिफ्ट्स का जिक्र देखने को मिलता है. वीडियो में देखा जा रहा है कि लड़की वालों की ओर से दूल्हे को 3 किलो चांदी, एक पेट्रोल पंप और 210 बीघा जमीन दी गई. यही नहीं मायरे में करीब 15 करोड़ 65 लाख रुपये नकद दिए गए. इस हैरान कर देने वाली शादी पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

 

यह भी पढ़ें: ये पैदा कैसे हुआ था... भाई ने की हाथपाई तो मम्मी से ऐसे सवाल करने लगी छोटी बहन; वीडियो वायरल

लोगों के आ रहे हैं अलग-अलग रिएक्शन

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Shizukahuji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 1.41 लाख बार देखा जा चुका है. इस पर बहुत से लोगों की कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'पैसा ही पैसा है अरेंज मैरिज में.' एक और यूजर ने कमेंट किया है 'मैं सोच रहा हूं कि ये लड़का करता क्या होगा जो इसे इतना दहेज मिला.' एक और यूजर ने लिखा है 'मारवाड़ी विवाह कुछ इस तरह होता है.' एक अन्य यूजर ने लिखा है 'अरे कोई टैक्स लगाओ इनपर.'

यह भी पढ़ें: Video: सावधानी हटी-दुर्घटना घटी... खड़ी कार से भिड़ा लापरवाह ऑटोवाला, हुआ भयंकर हादसा, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dog Stuck in Wall: दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
Teacher Viral Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पढ़ते झूमे छात्र
Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पर झूमे छात्र
Train Toilet Viral Video : ट्रेन के टॉयलेट में रासलीला, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन के टॉयलेट में रासलीला, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: 14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक
14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget