Watch: गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते से मिलकर स्कूल के बच्चे हुए बेहद खुश, देखिए ये क्यूट वीडियो
Viral Video: वीडियो में आप एक गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते को प्लेस्कूल बच्चों (Play School Kids) के स्कूल का दौरा करता है. ये बच्चे इस पालतू जानवर के साथ बढ़िया समय बिताते हैं.

Trending: पालतू जानवर और बच्चों के बीच की बॉन्डिंग (Bonding Between Pet & Kids) बहुत मजबूत होती है. ये दोनों ही एक दूसरे के साथ समय बिताने के शौकीन होते हैं. इस वीडियो में आप एक गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते ( को प्ले स्कूल के बच्चों से मिलते और उन पलों को एंजॉय करते दिखाया है.
वीडियो की शुरुवात में आप देखेंगे कि एक गोल्डन रिट्रीवर कुत्ता (Golden Retriever Dog) हरे रंग की ड्रेस पहनकर गाड़ी में बैठकर प्ले स्कूल (Play School) जा रहा है. इस कुत्ते का नाम वीडियो में डाले गए टेक्स्ट के मुताबिक सिम्बा है. जब ये कुत्ता प्री स्कूल पहुंचता है तो वहां के बच्चे इस कुत्ते से मिलने का बेसब्री से इंतजार करते दिखाई देते हैं. आगे वीडियो में जो होगा वह निश्चित रूप से आपका दिल उसी तरह जीत लेगा जिस तरह से यह अब तक हर सोशल मीडिया यूजर का दिल जीत रहा है.
वीडियो देखें:
View this post on Instagram
कौन है ये गोल्डन रिट्रीवर कुत्ता
गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते सिम्बा का एक इंस्टाग्राम पेज भी है जो इसे समर्पित है. इसी पेज पर यह विशेष वीडियो पोस्ट किया गया है जो @simbalovesyouu हैंडल से जाना जाता है. इस पेज के 12,500 से अधिक फॉलोअर्स हैं जो इस कुत्ते के दिन-प्रतिदिन के कारनामों की तस्वीरें और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस कुत्ते के इंस्टाग्राम बायो (Insta Bio) से पता चलता है कि यह कुत्ता अहमदाबाद, गुजरात (Ahemdabad, Gujarat) का है.
ये भी पढ़ें:
Watch: पालतू खरगोश की ट्रेनिंग देखकर हैरान रह जायेंगे आप, देखिए वायरल वीडियो
Watch: आदमी ने Zoo में बंदर को दिखाया मैजिक ट्रिक, बंदर का रिएक्शन देख लोटपोट हो जायेंगे आप






















