एक्सप्लोरर

Video: दिल्ली मेट्रो में लड़की ने लड़के को जड़ दिया थप्पड़, इसके बाद जमकर मची भसड़, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की एक लड़के से बुरी तरह बहस करती दिख रही है. इस दौरान वह लड़के को चांटा तक मार देती है. आइए आपको बताते हैं इस मेट्रो दंगल के बारे में.

Trending Video: दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है. लोग रेसलिंग और दंगल लाइव देखने के लिए हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन आज हम आपको दंगल के ऐसे अड्डे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आप लाइव दंगल का मजा केवल 10-50 रुपये में ले सकते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं दिल्ली मेट्रो की. एक ओलंपिक पेरिस में हो रहा है तो दूसरा भारत में 12 महीने ही चालू रहता है. मेट्रो से एक बार फिर तू तू मैं मैं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की एक लड़के से बुरी तरह बहस करती दिख रही है. इस दौरान वह लड़के को चांटा तक मार देती है. आइए आपको बताते हैं इस मेट्रो दंगल के बारे में जो कि कभी नहीं रुकता.

लड़की होने का फायदा मत उठा

मेट्रो दौड़ रही है और साथ में तमाशे का सबब भी बनी हुई है. वायरल वीडियो में एक लड़की, लड़के के ऊपर बुरी तरह से चिल्लाती दिख रही है. देखने से मालूम हो रहा है कि झगड़ा सीट को लेकर है. लड़की उस लड़के से बोल रही है कि बहुत देखे तेरे जैसे. लड़की को पता नहीं किस बात का बुरा लगा हुआ है और वो लड़के को सुनाए जा रही है. इतने में लड़के की इंतेहा हो जाती है और वो लड़की पर हाथ लेकर दौड़ता है, तभी लड़की की मां लड़के का हाथ पकड़ लेती है. इसके बाद लड़का बोलता है कि लड़की होने का फायदा मत उठा, और लड़की के छोटे कपड़ों को लेकर कमेंट कर देता है. इसके बाद शुरू होता है असली दंगल.

देखें वीडियो

पड़ गया जोरदार थप्पड़

लड़के का छोटे कपड़ों को लेकर किया हुआ कमेंट लड़की को इतना चुभ जाता है कि वह उसे गंदी नाली का कीड़ा तक कह देती है. इस दौरान लड़के को लड़की की तरफ से जोरदार थप्पड़ भी रसीद किया जाता है. थप्पड़ मारने के बाद लड़की कहती है कि किसी भी लड़की से उलझने से पहले ये थप्पड़ जरूर याद कर लेना. तुझे थप्पड़ मारकर मेरे कलेजे को ठंडक पड़ गई.

जमकर हुई बहस

लड़की का स्टेशन आने को होता है और वो मेट्रो के दरवाजे पर खड़ी होकर लड़के से उलझ रही होती है, इस दौरान लड़की उस लड़के को बुरी तरह से लताड़ ही रही होती है कि भैया के पास कुछ बचता नहीं है कहने को तो भैया दीदी के कपड़ो पर कमेंट कर देते हैं. भैया बोलते हैं कि छोटे कपड़े पहनकर मेट्रो में घूम रही है, तभी मेट्रो में लोग हूंटिंग करने लग जाते हैं. इस पर लड़की बोलती है, बेशर्म और कुछ बचा हो तो बोल दे. यह भी बोल दे कि पेट दिखा रही है.

अब जेंडर एक्सचेंज करो फिर देखो, यूजर्स का फूटा गुस्सा

दिल्ली मेट्रो के इस वायरल वीडियो को Gharke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक 7 लाख 53 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भी इस कांड को लेकर फूटा है जिसे वो कमेंट में जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अब आप जेंडर बदल दो, फिर देखो चांटा मारने पर लड़का अब तक जेल में होता. एक और यूजर ने लिखा...लड़की पूरी तरह से गलत है, यह बस लड़की होने का फायदा उठा रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये तो रोज का हो गया है, हम सब इससे थक चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Video: लोको पायलट का धर्म संकट, बरसात में केबिन से टपकते पानी में ट्रेन संभालें या छाता?

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कलयुगी बेटे ने मां को सड़क पर घसीटकर पीटा, आग बबूला हुए यूजर्स
कलयुगी बेटे ने मां को सड़क पर घसीटकर पीटा, आग बबूला हुए यूजर्स
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
पेट्रोलिंग कर रही टीम पर शेर का हमला, मची चीख पुकार- वीडियो वायरल
पेट्रोलिंग कर रही टीम पर शेर का हमला, मची चीख पुकार- वीडियो वायरल
मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे
मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget