एक्सप्लोरर

अरे यार! घर वाले खोजते रहे न्यूज पेपर, पापा की परी ने अखबार से बना ली साड़ी, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: लड़की ने अखबार को पढ़ने की जगह पहन लिया है और इसे साड़ी की तरह ओढ़ कर वो कैमरे पर पोज दे रही है. यूजर्स का कहना है कि दीदी पापा परेशान हो रहे होंगे, उन्हें उनका अखबार वापस लौटा दीजिए.

Trending Video: देश में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत न्यूज पेपर के साथ होती है. भारत में तो कई लोग ऐसे हैं जो सुबह अगर खबरें न पढ़ें तो उनके दिन की शुरुआत ही नहीं हो पाती है. ऐसे में लाइक्स और व्यूज पाने के लिए कुछ लोग ऐसे हैं जो न्यूज पेपर की शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की अखबार की शक्तियों का गलत इस्तेमाल करती दिखाई दे रही है. उसने अखबार को पढ़ने की जगह पहन लिया है और इसे साड़ी की तरह ओढ़ कर वो कैमरे पर पोज दे रही है. यूजर्स का कहना है कि दीदी पापा परेशान हो रहे होंगे, उन्हें उनका अखबार वापस लौटा दीजिए.

लड़की ने अखबार से बनाई साड़ी

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की जिसने अजीब ड्रेसिंग का नमूना लोगों के सामने पेश किया. वीडियो में लड़की ने अखबार से बनी साड़ी पहनी हुई है, जो उसके क्रिएटिव अंदाज को दिखा रही है. पापा की परी ने घर से पापा का अखबार लेकर इसकी साड़ी बनाकर ओढ़ ली है, जिसके बाद लोग अचंभे में पड़ गए हैं. हालांकि यह वीडियो खासकर उन लोगों का ध्यान खींच रहा है, जो फैशन और कला में कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं. अखबार की साड़ी को इतने सलीके और स्टाइल से तैयार किया गया है कि यह एक फैशन स्टेटमेंट जैसा लग रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Art Beats (@artbeats_diary)

उर्फी जावेद का आ जाएगा ख्याल

अखबार की साड़ी पहन कर लड़की तरह तरह के पोज दे रही है. वह अखबार के पल्लू को किसी फिल्मी एक्ट्रेस की तरह हवा में गोते खिला रही है. अखबार को अनोखे तरीके से चिपका कर ऐसे एडजस्ट किया गया है जैसे किसी प्रोफेशनल डिजाइनर ये ड्रेस बनाई हो. हालांकि वीडियो देखकर आपको कहीं न कहीं उर्फी जावेद का भी ख्याल आ ही गया होगा. बहरहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लड़की ने चलती ट्रेन की छत पर डांस कर किया हैरान, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को artbeats_diary नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 8.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...उर्फी जावेद का मार्केट खाने आ गई. एक और यूजर ने लिखा...पापा को वापस दे आओ, अखबार खोज रहे होंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कमाल की कला है भाई.

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर 'देसी सुपरमैन' बना स्कूटी सवार, बोलेरो के बोनट पर ऐसे की लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget